इन देशों की तकनीक और संस्कृति का लोहा मानता है पूरा विश्व

Samachar Jagat | Thursday, 23 Mar 2017 08:30:01 AM
The whole world believes technology and culture of these countries

कुछ देश क्लाइमेट और नेचुरल रिसोर्सेस को बचाने में सहयोग, विश्व शांति बनाए रखने में योगदान, समानता और समृद्धि और साइंस एंड टेक्नोलॉजी में आगे रहने के लिए जाने जाते हैं। इन देशों के खास कल्चर और खूबसूरती को लेकर इन्हें दुनिया के सबसे बेहतर देशों में स्थान दिया गया है। पर्यटक भी इन जगहों पर जाना बहुत पसंद करते हैं। यहां आकर उन्हें इन देशों की मशहूर जगहों को देखने के साथ ही यहां की संस्कृति से रूबरू होने का मौका भी मिलता है। चलिए आपको बताते हैं ऐसे ही खास पांच देशों के बारे में....

खौफ और दहशत से भरी इस जगह की दीवारों पर लटके हुए हैं 8 हजार मुर्दे

1. आयरलैंड :-

यह देश बहुत ही खूबसूरत है। यहां का कल्चर, वर्ल्ड ऑर्डर, हेल्थ, लोगों का उच्च जीवन-स्तर, फेयर ट्रेड सपोर्ट, यूएन की स्वैच्छिक सेवाओं में मजबूत भागीदारी सभी इसे खास बनाती हैं। यह देश पर्यटकों को काफी पसंद आता है।

2 स्विटजरलैंड :-

यह देश अपने खूबसूरत पहाड़ों, विंटर स्पोर्ट्स और मनोहारी प्राकृतिक नजारों के लिए जाना जाता है। यहां के लोगों का स्टैंडर्ड ऑफ लिविंग काफी अच्छा है। साथ ही यह ओपन ट्रेडिंग (एफडीआई), फेयर ट्रेड मार्केट के लिए भी रैंक किया गया। इसी के साथ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, समृद्धि, समानता और हेल्थ फैसिलिटीज टॉप टेन लिस्ट में इसे शामिल किया गया है।

3. स्वीडन :-

यह देश अपने हाउसिंग स्टोर, स्विस चॉकलेट और वोडका के लिए प्रसिद्ध है। विश्व-व्यवस्था बनाए रखने में योगदान, पर्यावरण संरक्षण, समानता और समृद्धि के लिहाज से भी ये देश अग्रणी है।

बहुत ही खूबसूरत है कॉफी के बागानों वाला ये हिल स्टेशन

4. यूनाइटेड किंगडम :-

इस देश को समानता, समृद्धि, हेल्थ और लोगों के उच्च जीवन स्तर के लिए जाना जाता है। इसके अलावा यह साइंस और टेक्नोलॉजी में नंबर-1 देश है। साथ ही, जरनल एक्सपोर्ट, इंटरनेशनल पब्लिकेशन और इंटरनेशनल स्टडीज के क्षेत्र में भी यह देश बेहतरीन काम कर रहा है।

5 बेल्जियम :-

यूरोप का यह देश समानता, समृद्धि और लोगों की बेहतर हेल्थ को लेकर पहले से ही खास देशों में गिना जाता रहा है। इसके अलावा भी इस देश को बेहतरीन क्रिएटिव गुड्स एक्सपोर्ट, क्रिएटिव सर्विस एक्सपोर्ट, फ्रीडम ऑफ मूवमेंट और प्रेस फ्रीडम के लिए जाना जाता है।

(Source - Google)

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

चांदी से जुड़े ये उपाय चमका देंगे आपकी किस्मत

कहीं आपके अवगुण तो नहीं बन रहे आपकी असफलता का कारण

ईशान कोण के लिए कुछ खास वास्तु टिप्स

 



 
loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.