रात के समय इन सड़कों से गुजरना है मना

Samachar Jagat | Saturday, 19 Nov 2016 04:01:22 PM
Refuse to undergo these streets at night

अगर आप रात में ड्राइव कर रहे हैं तो इन हाईवे पर जाने से बचें। इन हाईवे से जुड़े डर के किस्सें काफी मशहूर हैं। लोग यहां रात के समय में ड्राईव नहीं करते। इन हाईवे को 'हॉन्टेड हाईव' माना जाता है। ऐसे में आपको भी इनकी जानकारी होनी चाहिए जिससे जब आप यहां होकर रात के समय गुजरें तो सावधानी बरतें या रात के समय इन हाईवे पर ड्राईव न करें।

समुद्र में रहकर जीवन व्यतीत करते हैं ये लोग

देश के प्रमुख हॉन्टेड हाईवे :-

स्टेट हाईवे-49 :-

यह दो लाइन का हाईवे है, इसे ईस्ट कोस्ट रोड के नाम से भी जाना जाता है, चेन्नई से पांडिचेरी के बीच का ये रास्ता भूतिया रास्ता कहलाता है। यहां रात में अचानक एक सफेद साड़ी पहनी औरत दिखाई देती है, जिससे ड्राईव करते समय चालक का ध्यान टूट जाता है और एक्सीडेंट हो जाता है।

कसारा घाटः मुंबई-नासिक हाईवे :-

मुंबई-नासिक हाईवे पर कभी किसी को बिना सिर की बुजुर्ग महिला दिखती है, तो किसी को पेड़ पर बैठा हुआ बुजुर्ग। सड़क के दोनों ओर घने पेड़ होने से रात के वक्त यह रास्ता बेहद डरावना हो जाता है।
 
दिल्ली कंटोनमेंट रोड :-

दिल्ली के लोगों के लिए यह रास्ता पहले से ही भूतिया है। यहां से गुजरते वक्त उन्हें डर लगता है। ऐसा कोई नहीं जो इस रास्ते से गुजरा हो और उसे यहां महिला न दिखाई दी हो।

इन आइलैंड पर इंसानों की एंट्री है बैन

रांची-जमशेदपुर एनएच 33 :-

इस रास्ते पर भूत की वजह से ज्यादा हादसे होते हैं। इस हाईवे को पार करने में लोग इसलिए भी डरते हैं क्योंकि इसके दोनों कोनों पर मंदिर हैं। ऐसी मान्यता है कि मंदिर में पूजा किए बिना निकलने वाले लोगों को भूत परेशान करते हैं।
 
मार्वे-मड आइलैंड रोड :-

मुंबई का मड आइलैंड जितना खूबसूरत है, उस तक पहुंचने का रास्ता उतना ही डरावना। यह रास्ता काफी संकरा है और सुनसान भी। कहा जाता है कि यहां रास्ते पर रात में एक शादी का जोड़ा पहने महिला दिखाई देती है, इसके साथ ही कुछ डरावनी आवाजें भी सुनाई देती हैं।

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

जानिए! किस दिशा में होनी चाहिए घर की बालकनी

घर की इस दिशा में लगाएं पानी का फव्वारा

शनिदेव का प्रकोप होने पर व्यक्ति के जीवन में आती हैं ये परेशानियां

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.