यहां रात को घूमने पर ऐसा लगता है जैसे चांदी की जमीन पर घूम रहे हों

Samachar Jagat | Wednesday, 30 Nov 2016 05:09:50 PM
Rann of Kutch

गुजरात के पर्यटन स्थल दुनियाभर में मशहूर हैं, गुजरात में पर्यटन के कई आकर्षक स्थल हैं उनमें से सोमनाथ, अंबाजी मंदिर, अक्षरधाम, गिर अभयारण्य, द्वारका, सापूतारा पर्यटन स्थल प्रसिद्ध हैं। गुजरात के परिधान एवं पाक कला से परिपूर्ण पारंपरिक जीवनशैली लोगों के बीच सदा से ही कुतूहल का केंद्र रही है, लेकिन जो रंग कच्छ के रण-उत्सव या अहमदाबाद के अंतरराष्ट्रीय पतंगोत्सव में दिखता है, वैसा रंग शायद संसार के किसी भी कोने में आपको ढ़ूंढने से भी नहीं मिलेगा।

किसी एडवेंचर से कम नहीं है हिमालय के पहाड़ों में ट्रेकिंग करना

यहां का सबसे बड़ा हिस्सा कच्छ का रण कहलाता है, यहां रात को भ्रमण करने पर ऐसा लगता है मानों चांदी की जमीन पर घूम रहे हों। यहां का जिला-मुख्यालय भुज शहर है, जो भौगोलिक रूप से जनपद के मध्य में स्थित है। वहीं काला डूंगर यहां का सबसे ऊंचा स्थल है, जिसकी ऊंचाई लगभग 458 मी. है।

पिछले 4000 सालों से शांत पड़ा है ये ज्वालामुखी

यहां प्राचीन हड़प्पाकालीन शहर धौलावीरा, मोढेरा स्थित सूर्य मंदिर, बहुचारा माता मंदिर, नारायण सरोवर, भगवान शिव का कोटेश्वर मंदिर और विभिन्न अभयारण्यों के साथ ही मशहूर वाइल्ड ऐस सैंक्चुअरी भी आप देख सकते हैं। इसके साथ ही यहां का लजीज खाना भी आपका दिल जीत लेगा।

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

इस तरीके से हुआ कृपाचार्य का जन्म, जानकर हैरान रह जाएंगे आप

जानिए! भगवान विष्णु के 10 अवतारों के बारे में ...

जानें किस तिथि को क्या नहीं खाना चाहिए



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.