भारत के अलावा इन देशों में भी लोग जमकर खेलते हैं होली

Samachar Jagat | Monday, 13 Mar 2017 08:48:01 AM
people play holi in these countries too Apart from India

भारत मे तो होली का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है, इसके साथ ही विदेशों में भी होली की धूम रहती है, जैसे-जैसे भारतीय विदेशों में जाकर बसे वैसे-वैसे भारतीय सभ्यता और संस्कृति को वहां पहचाना जाने लगा। यहां होली की शुरुआत भी भारतीयों ने की और वर्तमान समय में लोग जमकर यहां होली खेलते हैं। आइए आपको बताते हैं भारत की तरह और किन देशों में मनाई जाती है होली....

नेपाल में होली :-

होली के अवसर पर काठमांडू में एक सप्ताह के लिए प्राचीन दरबार और नारायणहिटी दरबार में बाँस का स्तम्भ गाड़ कर आधिकारिक रूप से होली के आगमन की सूचना दी जाती है।

कैरिबियाई देशों में होली  :-

कैरिबियाई देशों में बड़े धूमधाम और मौज-मस्ती के साथ होली का त्योहार मनाया जाता है। यहाँ होली को फगुआ के नाम से जाना जाता है और लोग परंपरागत तरीके से इसे मनाते हैं। यहां की लड़कियों और लड़कों को रंगीन पाउडर और पानी के साथ खेलते हुए बड़े आराम से देखा जा सकता है। गुआना के गाँवों में इस अवसर पर विशेष तरह के समारोहों का आयोजन किया जाता है।

विदेशी विश्वविद्यालय :-

विदेशी विश्वविद्यालयों में भी होली का आयोजन होता रहा है। भले ही वह किसी संस्था के लिए चंदा जमा करने के उद्देश्य से ही क्यों न हो। विलबर फ़ोर्ड के स्टैनफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी कैंपस पर होली के कुछ सुंदर दृश्य देखे जा सकते हैं। इसके अलावा पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्री लंका और मॉरीशस में भी भारतीय परंपरा के अनुरूप ही होली मनाई जाती है।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.