बारहसिंगों का प्राकृतिक घर है मणिपुर

Samachar Jagat | Monday, 05 Dec 2016 02:00:01 PM
Manipur is the natural home of Barhsingon

कम पैसों में प्रकृति का भरपूर आनंद लेना चाहते हैं तो आप मणिपुर जा सकते हैं। मणिपुर साफ-सुथरा और सुंदर शहर है, यहां की मशहूर लोकटक झील कीबुल लामजाओ नेशनल पार्क का हिस्सा है। यह पार्क खास तरह के बारहसिंगों का प्राकृतिक घर है। सुंदर कपाल वाले ये बारहसिंगे केवल मणिपुर में ही पाए जाते हैं। इन्हें यहां सांगाई कहा जाता है। पर्यटन विभाग की ओर से झील के किनारे सेंद्रा पहाड़ी पर झोपड़ियां बनाईं गईं हैं, लेकिन अधिकांश पर्यटक झील में तैरते बायोमास पर बनी निजी झोपड़ियों में रहना पसंद करते हैं या फिर छप्पर की बनी सरायों में रहते हैं।

यहां आकर कई तरह के वाटर स्पोर्ट्स का मजा ले सकते हैं आप

इन रेस्टोरेंट में जाकर तैरते हुए लें खाने का मजा

यहां आकर आप झील में डोंगी सवारी और वाटर स्पोर्ट्स का भरपूर मजा ले सकते हैं। आप यहां घूमने के लिए आते हैं तो आप विशिष्ट बारहसिंगों के अलावा यहां विभिन्न देशों से आए हजारों पक्षियों को देख सकते हैं और उनकी चहचहाट सुन सकते हैं। यहां आने के बाद आप यहां के मशहूर फूल शिरॉय लिली को देखने के लिए उखरुल भी जा सकते हैं। इस फूल की खासियत है कि यह शिरॉय की पहाड़ियों के अलावा कहीं और नहीं पनप पाते हैं।

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

मसाला फ्रेंच टोस्ट

दही सैंडविच

चटपटी भिंडी दो प्याजा

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.