यहां एक गलती करने पर आपको भरना पड़ सकता है भारी जुर्माना

Samachar Jagat | Wednesday, 07 Dec 2016 02:28:01 PM
It is a mistake you may have to pay heavy fines

कई देश ऐसे हैं जहां पर पूरी तरह से नियमों का पालन किया जाता है, अगर आपको यहां के कानून के बारे में जानकारी नहीं है तो आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको किसी तरह की गलती करने पर भारी जुर्माना देना या फिर जेल भी जाना पड़ सकता है। हम आपको उन देशों की जानकारी दे रहे हैं जिनके कायदे-कानून बहुत ही सख्त हैं और उनका पालन करना अत्यंत आवश्यक है।

शांति की तलाश है तो जाएं इन जगहों पर

जापान :-

जापान को पूरी दुनिया में अपने हार्डवर्किंग कल्चर के लिए जाना जाता है। यहां पर हर किसी के लिए अलग-अलग नियम और कानून बने हैं। पहले यहां पर पढ़ने और जॉब के मकसद से आने वालों को ही घूमने की आजादी थी पर अब उनमें भी बहुत से बदलाव कर दिए गए हैं। यहां का एक खास कानून ये भी है कि आप किसी भी रेस्टोरेंट्स में खाना खाने के बाद टिप नहीं दे सकते।

सऊदी अरब :-

सऊदी अरब मध्य पूर्व में स्थित एक सुन्नी मुस्लिम देश है। ट्रेडिशन के मामले में सऊदी अरब का नियम-कानून बहुत ही सख्त हैं। यहां पर महिलाओं को गाड़ी चलाने की इजाजत नहीं है और न ही वह किसी गैर मर्द को पब्लिक प्लेस पर मिल सकती हैं। बाहर से आने वाले लोगों पर भी सऊदी अरब के यह नियम लागू होते हैं। यहां पर सबको ड्रिंक करना मना है। जो लोग यहां की सरकार के खिलाफ बोलने है उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाता है।

चीन :-

डेवलपिंग देशों के लिए चीन को एक अच्छा उदाहरण मान सकते हैं। यहां की गवर्नमेंट कम्युनिस्ट होने के कारण बहुत सारी चीजों पर पाबंदी लगाई गई है। यहां पर जो पर्यटक घूमने के लिए आते है उन्हें यहां के पुलिस स्टेशन में अपनी सारी जानकारी देने के साथ ही घूमने के लिए गवर्नमेंट अप्रूव ट्रैवल एजेंसी से परमिशन लेना पड़ता है।

प्रेमियों के लिए बहुत खास है ये वाटरफॉल

क्यूबा :-

क्यूबा गणतंत्र कैरिबियाई सागर में स्थित एक द्वीपीय देश है। इस देश में 11 लाख से ज्यादा लोग रहते हैं। यहां पर घूमने के लिए बहुत सारे ऑप्शन्स तो है लेकिन कम्युनिस्ट पार्टी कंट्रोल होने के कारण सख्त नियम कानून लागू किए गए हैं। यहां पर बहुत सी ऐसी साइट्स है जिन पर कंटेंट को देखने, लिखने और बोलने पर जेल या फिर जुर्माना भी लग सकता है।

ईरान :-

ईरान में शरिया कानून को फॉलो किया जाता है। आप यहां पर आकर सरकार के खिलाफ कुछ भी नहीं बोल सकते। यहां पर आने वाले सैलानियों को इंटरनेट की कुछ साइट्स पर लॉगइन करने के लिए खास ध्यान रखना पड़ता है। यहां पर पुरुष कोई हेयर स्टाइल नहीं बना सकते और महिलाएं खास कपड़ों को पहन कर ही पब्लिक प्लेसेज पर घूम सकती हैं।

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

कौन थे भगवान गणेश के दूसरे पिता

जानिए! हनुमान जी को क्यों कहा जाता है पवन पुत्र

शिवजी का सबसे बड़ा दुश्मन था उनका ये पुत्र



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.