खुलकर मौज-मस्ती करना चाहते हैं तो जाएं इन जगहों पर

Samachar Jagat | Saturday, 05 Nov 2016 04:59:07 PM
if you want to hang freely Go these places

अगर आप भी ऐसी जगह की तलाश कर रहें हैं जहां आप अपने दोस्तों के साथ मस्ती कर सकें तो इन जगहों पर जाएं। यहां आपको एडवेंचर करने के लिए बहुत सारी चीजे मिलेंगी। इन जगहों पर आकर आप प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ और भी बहुत कुछ कर सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं इन जगहों के बारे में....

बिहार में बहुत कुछ है देखने लायक

कर्जत :-

कर्जत, महाराष्ट्र के रायगढ़ में स्थित है, कर्जत, मुंबई का भी एक हिस्सा है। इस जगह की खोज खासकर ट्रेकिंग के लिए की गई थी जो अब आकर्षक स्थल के रूप में जाना जाता है। आप अपने दोस्तों के साथ यहां ट्रेकिंग का लुफ्त उठा सकते हैं जो काफी साहसिक है।  

मालशेज घाट :-

मालशेज घाट अपनी अनगिनत झीलों और चट्टानी पर्वतों के लिए प्रसिद्ध है। इसके साथ ही यह प्रकृति प्रेमियों, सुख की खोज करने वालों, साहसिकों और ट्रेकर्स के बीच भी बहुत लोकप्रिय है। हरे भरे जंगलों से परिपूर्ण इस स्थान में कई नदियां हैं, जो यहां से बहती हैं। अनेक ऐतिहासिक किले भी हैं, जो प्राचीन सांस्कृतिक इतिहास की झलक प्रस्तुत करते हैं।

6 हजार साल पुरानी सभ्यता के बारे में जानना है तो जाऐं कॉन्स्टेंस सिटी

दूरशेत :-

यह गांव एक पर्यटन स्थल के रूप में जाना जाता है। दूरशेत भारत के प्रमुख शहरों मुंबई और पुणे के नजदीक स्थित है। अपने बेहतरीन प्राकृतिक आवरण के कारण दूरशेत ट्रेकर्स और वन्य जीवन सफारी के लिए लोकप्रिय है।

खोडाला :-

खोडाला एक पहाड़ी पर स्थित होने के कारण और हरे-भरे घने जंगलों से घिरा होने की वजह से ट्रैकिंग और पिकनिक के लिए बहुत अच्छी जगह है। यह परंपराओं से बंधी एक ऐसी स्थिर और रूखी जगह है, जो आज भी दुनिया के लिए अनजान है। मुंबई और पुणे जैसे बड़े शहरों के निकट होने पर भी यह गांव उतना लोकप्रिय नहीं है, जितना कि उसे होना चाहिए।

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

जाने! प्रेगनेंसी के अलावा और किन कारणों से रूकते है पीरियड्स

क्या आप जानते है कि शादी के पहले साल एक लड़की क्या सोचती हैं?

ठन्डे ठन्डे पानी से नहाये और वज़न करे काम 

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.