लोंग ड्राइव पर जाना चाहते हैं तो जाएं इन रूटों पर

Samachar Jagat | Thursday, 17 Nov 2016 03:20:24 PM
if you want to go on long drives Go on these routes

तनाव को कम करने के लिए घूमना-फिरना जरूरी होता है। कुछ लोग तनाव को कम करने के लिए पर्यटन स्थलों पर जाते हैं। वहीं अगर आप तनाव को कम करना चाहते हैं तो लोंग ड्राइव पर भी जा सकते हैं। कुछ खास हाइवे तो लोंग ड्राइव के लिए ही जाने जाते हैं यहां आकर आप सारी परेशानियां और थकान भूल जाएंगे। इन हाइवे पर लोंग ड्राइव करना किसी पर्यटन स्थल पर घूमने से कम नहीं हैं। आप अगर लोंग ड्राइव पर जाना चाहते हैं तो इन रूटों पर जा सकते हैं....

ओल्ड सिल्क रूट :-

ये रास्ता तिब्बत के लाहसा में है। पहाड़ी पर बनी ये घुमावदार सी सड़क पहली नज़र में डरा देती है लेकिन जिन लोगों को खतरों से खेलने में मजा आता है तो यह जगहें उनके लिए बेस्ट हैं।

रोहतांग पास :-

रोहतांग पास मंडी से 51 किलोमीटर की दूरी से स्थित है। रास्ते के दोनों ओर बर्फ की चट्टानों का सीन आपने पहले कहीं देखा न होगा।

मनाली-लेह :-

मनाही लेह की हसीन वादियां और सड़कों पर जमीं बर्फ की चादर पर बाइक चलाने का नजारा ही कुछ खास होता है। यहां की खूबसूरत वादियां आपको मोहित कर देगी।  

नेशनल हाइवे 212 :-

ये रास्ता केरल से कर्नाटक को जोड़ता है। इस रास्ते पर चेतावनी दी जाती है क्योंकि यहां पर हाथी बहुत ज्यादा होते हैं। इस रास्ते में हरे-भरे जंगलों का शांत सा माहौल, पक्षियों की आवाज़ आपको बहुत अच्छी लगेगी।

चंडीगढ़-मनाली हाइवे :-

पंजाब और हिमाचल प्रदेश का मिला-जुला संगम आपको यहीं मिलेगा। इस राह पर आपकी बाइक के साथ-साथ एक नदी भी आपका साथ देगी। फोटोग्राफी करने का शौक है तो यह जगह बेस्ट है।

लेह-श्रीनगर हाइवे :-

यह जगह स्वर्ग के समान है। जिन लोगों को लंबा सफर करने की आदत है उनके लिए यह जगह उत्तम है। लेह से लेकर श्रीनगर तक के रास्ते में आपको जो-जो देखने को मिलेगा वो आपने पहले कभी न देखा होगा।

पुरी से कोणार्क रूट :-

दक्षिण भारत का यह एरिया रूट पुरी से भुवनेश्वर तक जाता है। सड़क के दोनों और प्राकृतिक से चित्र आपके ये सोचने पर मजबूर कर देते हैं कि कहीं आप सपने में तो नही।

मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे :-

मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे इंडिया का पहला हाई स्पीड एक्सप्रेस वे है जो बंदे स्पीड से प्यार करते हैं, उन्हें इस सड़क पर राइड एक बार तो ज़रूर लेनी चाहिए लेकिन ये ध्यान रहे कि तेज़ बाइक चलाने पर ज़िम्मेदारी भी आप ही की बनती है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.