कहीं बाहर जाने का प्लान बना रहे हैं तो जाएं इन जगहों पर

Samachar Jagat | Wednesday, 29 Mar 2017 08:36:01 AM
If you are planning to go out somewhere then go to these places

इन नवरात्रों में अगर आप कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं तो देश की इन जगहों पर जा सकते हैं। अभी हल्की गर्मी भी पड़ रही है, ऐसे में ये जगह आपके लिए बेस्ट रहेंगी....

कश्मीर :-

कश्मीर को धरती के स्वर्ग के रूप में जाना जाता है, सफेद बर्फ से ढ़की पहाड़, सेब के बगीचे और रंगीन फूलों के बीच समय बिताना आपके लिए बहुत ही यादगार रहेगा।

यहां आने के बाद आप कहीं और जाना भूल जाएंगे

मनाली :-

मनाली एक बहुत ही खूबसूरत पर्यटन स्थल है, हिमाचल प्रदेश में बसा मनाली अपनी खूबसूरती और हरियाली से लोगों को अपनी ओर खींचता है। मनाली जो दिल्ली से साढ़े पांच सौ किलोमीटर की दूरी पर है उसे रंगबिरंगे फूलों की घाटी भी कहा जाता है।

ऊंटी :-

ऊंटी को हिल स्टेशनों की रानी भी कहा जाता है, यह नीलगिरि जिले की राजधानी है और भारत में सबसे खूबसूरत पहाड़ी जगहों में से एक है। नीलगिरी की व्याख्या ब्लू पर्वत के रूप में की गई है।

जानिए क्यों बेडरूम में रखना चाहिए फ्लावर पॉट

देहरादून :-

देहरादून अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पहाड़ियों के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है, यहां आकर आप राफ्टिंग, ट्रेकिंग आदि का भरपूर आनंद उठा सकते हैं। इसके अलावा अगर आप खेलों के शौक़ीन हैं तो यहां आपके लिए बेहद रोमांचक खेल भी उपलब्ध हैं।

शिमला :-

शिमला हिमाचल प्रदेश की राजधानी है और भारत का एक बहुत ही बड़ा टूरिस्ट हब है, शिमला फोटोग्राफरों को बहुत आकर्षित करता है।

(Source - Google)

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

चांदी से जुड़े ये उपाय चमका देंगे आपकी किस्मत

कहीं आपके अवगुण तो नहीं बन रहे आपकी असफलता का कारण

ईशान कोण के लिए कुछ खास वास्तु टिप्स

 

 

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.