बजट कम है तो गर्मी की छुट्टियों में जाएं इन पांच जगहों पर

Samachar Jagat | Monday, 10 Apr 2017 04:10:01 PM
If the budget is low then go for summer holidays at these five places

जल्द ही गर्मी की छुट्टियां शुरू होने वाली हैं ऐसे में आप सोच रहे होंगे की इस बार आप अपने बच्चों को कहां घूमाने लेकर जाएं। वहीं आपको बजट की भी चिंता होगी। हम आपको बता रहे हैं उन खास पांच जगहों के बारे में जहां जाकर आप अपनी छुट्टियां मजे से बिता सकेंगे। वहीं इन जगहों पर जाने से आपका ज्यादा खर्चा भी नहीं होगा। इन जगहों में प्राकृतिक संपदाएं, स्मारक, इमारतें और प्राकृतिक सुंदरता वाले स्थान शामिल हैं।

गर्मी की छुट्टियों में जाएं इन पांच जगहों पर :-

सोलांग, हिमाचल प्रदेश :-

हिमालय की तलहटी पर बसा सोलांग बहुत ही खूबसूरत स्थान है। यहां पर पूरे साल एडवेंचर स्पोर्ट्स होते रहते हैं। जैसे स्काइंग, पैरा ग्लाइडिंग और हॉर्स राइडिंग आदि। यहां आकर आपको ग्लैशियर्स का अनोखा नजारा भी देखने को मिलेगा।

रंग-बिरंगी इमारतों ने बनाया है इस शहर को खास

गंगटोक, सिक्किम :-

यह समुद्र तल से लगभग 5,410 फीट की ऊंचाई पर बना है। यहां माउंटेनियरिंग, रिवल राफटिंग और दूसरे प्राकृतिक खेलों के लिए लोग आते हैं। आप भी यहां जाकर इन खेलों का भरपूर मजा ले सकते हैं।

डल लेक, कश्मीर :-

डल झील रोमांटिक हिल स्टेशन में से एक है। यहां का बोट-हाउसेस और शिकारा राइड्स काफी फेमस हैं। यहां आकर आपको गर्मियों में भी ठंडक का एहसास होगा।

जानिए क्यों खास है ये रेस्टोरेंट और क्यों दूर-दूर से पर्यटक आते हैं यहां

हम्पी, कर्नाटक :-

यहां आपको प्राचीन काल के मंदिर और कलाकृतियां देखने को मिलेंगी। यहां के मंदिर दुनिया भर में फेमस हैं। इन्हें देखने के लिए देश-विदेश से पर्यटक आते हैं।

खजुराहो, मध्य प्रदेश :-

खजुराहो शहर वर्ल्ड हेरिटेज साइट में से एक माना जाता है। यह स्थान प्राचीन हिंदू और जैन मंदिरों के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है।

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

माथे की लकीरों से जानें अपनी लंबी उम्र के बारे में ....

भगवान श्री कृष्ण के दिए श्राप के कारण आज भी पृथ्वी पर भटक रहे हैं अश्वत्थामा

इस शंख की पूजा करने से चमक उठेगी आपकी किस्मत

 

 



 
loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.