इस घर में सब कुछ दिखता है उल्टा-पुल्टा

Samachar Jagat | Tuesday, 22 Nov 2016 04:23:12 PM
Everything is upside down for this house

घर आराम करने और शुकून से रहने के लिए बनाया जाता है। पूरे दिन बाहर काम करने के बाद जब इंसान घर पर आता है तो यहां पर सुकून के पल बिताता है। पर कुछ लोग घर अपने लिए नहीं बल्कि दूसरों को दिखाने के लिए बनाते हैं। इंसान को ऐसे घर मे सुकून मिले न मिले दूसरों से कुछ अलग होने का एहसास हमेशा होता है। हम आपको यहां ऐसे ही घर के बारे में बता रहे हैं जो दूसरे घरों से बिल्कुल अलग है। इस घर में सब कुछ उल्टा-पुल्टा है, ये साधारण घरों से बिल्कुल अलग है। ताइवान में बने इस घर का अनोखा डिजाइन ही इस घर को बाकी घरों से खास बनाता है।

इस जगह पर नहीं है ऑक्सीजन, इसके बाद भी लोग यहां जाते हैं घूमने

बाहर से शांत और अंदर से खतरनाक हैं ये जंगल

इस घर में सब कुछ उल्टा दिखाई देता है, जब आप इस घर को देखेंगे तो ये आपको सीधा नहीं बल्कि उल्टा दिखाई देगा। इस घर की खासियत यही है कि इस घर की छत जमीन से लगी हुई है और इसका ग्रांउड फ्लोर आसमान की तरफ मुंह किए हुए हैं। इस घर को सुंदर लुक देने के लिए कलरफुल पेंट किया गया है। इतना ही नहीं इस उल्टे घर में सामान को भी इस तरह व्यवस्थित किया गया है कि वह छत से लटका हुआ दिखाई देता है। देखने वालों को भी यही महसूस होता है कि जमीन पर नहीं बल्कि छत से लटके हुए है। अपनी इस अलग खासियत की वजह से ये घर अब यहां आने वालों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है। दूर-दूर से लोग इस घर को देखने के लिए यहां आते हैं।

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

कितना जानते है आप स्मार्टफोन में डाली जानें वाली सिम के बारे में?

सावधान! सेंकड हैंड स्मार्टफोन लेनें जा रहे है तो रुकिए...  

बडें काम के है गूगल के ये ऐप्स

 

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.