रंग-बिरंगी इमारतों ने बनाया है इस शहर को खास

Samachar Jagat | Monday, 10 Apr 2017 09:17:13 AM
Copenhagen Travel in Denmark

डेनमार्क की राजधानी है कोपनहेगन, यह शहर बहुत ही खूबसूरत है। इस शहर को देखने के लिए दूर-दूर से पर्यटक आते हैं। रात को रंगबिरंगे शहर का नजार देखने लायक होता है। यहां के वेस्टरब्रो डिस्ट्रिक्ट में ही दुनिया की सबसे पुरानी ‘सैक्स शॉप’ थी। यहां पर शानदार कैफे और बुटीक हैं।

जानिए क्यों खास है ये रेस्टोरेंट और क्यों दूर-दूर से पर्यटक आते हैं यहां

साथ ही यहां टैटू पार्लर और एडल्ट स्टोर्स की भी कमी नहीं है। यहां का टिवोली गार्डन नामक एयूजमैंट पार्क दुनिया भर में लोकप्रिय है। माना जाता है कि इसके खुलेपन से प्रेरित होकर वॉल्ट डिज्नी ने अपने ‘डिज्नीलैंड’ में भी ऐसे ही परिवर्तन किए थे। रात होते ही वैस्टरब्रो इलाका एक अलग अवतार धारण कर लेता है।

यहां के हिप बार और शोरगुल से भरे पबों में लोग नाच-गाना तथा खूब मौज-मस्ती करते हैं। नेहावन इलाका नहरों के किनारे 17वीं सदी में बसाया गया था। पहली नजर में यह स्थान परी कथाओं जैसा प्रतीत होता है। रंग-बिरंगी इमारतें इसकी खासियतें हैं जिनका प्रतिबिंब झील के पानी में और भी खूबसूरत लगता है।

भारत की इन जगहों पर जाने से पहले जान ले इनके बारे में.....

हाऊस नंबर 67 को भी पर्यटक विशेष रूप से देखने आते हैं। यहां ‘वाइकिंग शिप म्यूजियम’ देखने लायक है। 106 एकड़ में फैला यह खुला संग्रहालय है।

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

माथे की लकीरों से जानें अपनी लंबी उम्र के बारे में ....

भगवान श्री कृष्ण के दिए श्राप के कारण आज भी पृथ्वी पर भटक रहे हैं अश्वत्थामा

इस शंख की पूजा करने से चमक उठेगी आपकी किस्मत

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.