यहां आकर आपको देखने को मिलेंगे प्राकृतिक अजूबे

Samachar Jagat | Saturday, 12 Nov 2016 04:54:55 PM
Coming here you will see natural wonders

ग्रैंड कैन्यन घाटी संयुक्त राज्य अमेरिका के एरिजोना राज्य से होकर बहने वाली कोलोरेडो नदी की धारा से बनी तंग घाटी है। यह घाटी अधिकांशतः ग्रैंड कैन्यन नेशनल पार्क से घिरी है जो अमेरिका के सबसे पहले राष्ट्रीय उद्यानों में से एक था। अगर आप रहस्यपूर्ण जगहों को देखना पसंद करते हैं तो आपको एक बार ग्रैंड कैन्यन जरूर जाना चाहिए, यहां जाने के बाद आप जोश से भर जाएंगे।

विदेशी पर्यटकों की परेशानी को देखते हुए आरबीआई ने जारी किए नए निर्देश

भू-विशेषज्ञों के अनुसार कोलोरेडो नदी के बहाव से ग्रैंड कैन्यन घाटी कोई साठ लाख वर्ष पूर्व अस्तित्व में आई थी। यह घाटी 446 किलोमीटर लंबी और छह हजार फीट गहरी है। 277 कि.मी. लंबी इस घाटी की विभिन्न स्थानों पर चौड़ाई 6.4 से 29 कि.मी. तक है और गहरायी एक मील (183 कि.मी.) तक है।

इन अजीबो-गरीब घरों को देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान

अगर आप यहां आते हैं तो यहां की प्रसिद्ध कोलोरेडो नदी में कई तरह की वाटर स्पोटर्स का आनंद उठा सकते हैं। इस विशालकाय घाटी को देखने के लिए पर्यटकों को हवाई जहाज की सुविधा भी मिलती है। आपको बता दें कि एक विशाल प्राकृतिक अजूबे के साथ ही ग्रैंड कैन्यन अमेरिका के सबसे बड़े पर्यटक केंद्रों में से एक है।

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

तो शादी को लेकर लड़कियां अक्सर ये सोचती है...

अपने पार्टनर को प्यार का अहसास दिलाने के लिए आज़माए 'Kiss' के ये असरदार तरीके

रिश्तों में न आने दे इनसिक्योरिटी वरना...



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.