खौफ और दहशत से भरी इस जगह की दीवारों पर लटके हुए हैं 8 हजार मुर्दे

Samachar Jagat | Tuesday, 21 Mar 2017 05:42:01 PM
Capuchin Catacombs in Palermo Sicily

दुनिया में बहुत सारे म्यूजियम हैं जिनमें पुरानी और एंटीक चीजों को संभालकर रखा जाता है। वहीं आपको ये जानकर आश्चर्य होगा कि एक जगह ऐसी भी है जहां पर चीजों को नहीं बल्कि मरे हुए व्यक्तियों को रखा जाता है। आपको बता दें कि इटली के सिसिली में स्थित 'द कैप्युशिन कैटकॉम्स' में सदियों पुराने शवों को अब तक सुरक्षित रखा गया है।

यहां 16वीं सदी के 8 हजार शवों को दीवारों पर लटकाकर रखा गया है। जहां सदियों पुराने कंकाल रखें हो वह जगह कितनी डरावनी होगी आप ये सोचकर ही इसका अंदाजा लगा सकते हैं। वहीं जब आप इस जगह पर जाएंगे तो देखेंगे कि कब्रों के इस तहखाने में पहुंचने के लिए आपको अंधेरी और संकरी गलियों से गुजरना होगा।

बहुत ही खूबसूरत है कॉफी के बागानों वाला ये हिल स्टेशन

यहां आपको महिलाओं, पुरूषों और बच्चों सभी के शव देखने को मिल जाएंगे। सभी के शवों को अलग-अलग सेक्शन में रखा गया है। यहां पर कुछ ताबूत भी हैं जिनमें ममी को संभालकर रखा गया है। आपको बता दें कि 1880 में इस कब्रिस्तान को बंद करवा दिया गया था लेकिन इसके बाद भी फीस लेकर यहां कुछ शवों को रखा जाता था।

शिव की कृपा प्राप्त करने के लिए सोमवार की रात को करें ये उपाय

देखते ही देखते यहां शवों को रखने का चलन बढ़ने लगा और यहां पर अमीरों और रूतबेदार लोगों के शवों को रखा जाने लगा। यहां मुर्दों को तभी तक रखा जाता है जब तक की उसकी फीस मिलती है जैसे ही फीस मिलना बंद हो जाती है उस मुर्दे को यहां से हटा दिया जाता है।

(Source - Google)

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

चांदी से जुड़े ये उपाय चमका देंगे आपकी किस्मत

कहीं आपके अवगुण तो नहीं बन रहे आपकी असफलता का कारण

ईशान कोण के लिए कुछ खास वास्तु टिप्स

 



 
loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.