ये मशहूर ढ़ाबे आपके रोड ट्रिप को बना देंगे और भी मज़ेदार

Samachar Jagat | Friday, 04 Nov 2016 02:54:41 PM
Best Dhabas Across India Every Roadtripper Should Mark Out On A Map

नई दिल्ली। अगर आप किसी रोड ट्रिप पर जाने का प्लान बना रहे हैं। मगर आपको खान-पान के मामले में कोई विकल्प नहीं सूझ रहा है। तो चलिए हम आपकी इस परेशानी को हल करने में आपकी कुछ मदद कर देते हैं। बता दें कि ट्रिप पर जाने के लिये आपको ज्यादा पैकिंग की जरूरत नहीं होगी। बस एक बैग, पसंदीदा गीतों की पेन ड्राइव और एक गाड़ी। और खाने-पीने के लिए तो आपको परेशान होने कि बिल्कुल कोई जरूरत नहीं है। क्यूंकि हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे बेहतरीन ढाबों की सूची जो आपके सफर को और भी मज़ेदार बना देगी। 

Read also: ये है दुनिया का सबसे बड़ा और खूबसूरत गार्डन

1. संजय ढाबा (श्रीनगर)

लेह हाईवे पर बने इस कंक्रीट के ढाबे में बनी आलू गोभी की सब्जी और पराठों की खुशबू आपका मन ललचा देगी। खाने के शौकिनों के बीच यह जगह काफी खास और फेमस है। यहां चाय की चुस्की लेते हुए सूर्योदय देखना भी बेहद रोमांचक होता है।

2. पहलवान ढाबा (मुरथल)

चंडीगढ़ के रास्ते में यूं तो कई सारे ढाबे पड़ते हैं मगर इनमें से एक हैं पहलवान ढाबा। इस ढाबे की खासियत यहां मिलने वाले पराठे हैं। मगर इसके अलावा आपको कई तरह की सब्जियां, दाल फ्राई, दाल तड़का, स्टफड पराठे भी मिलेंगे।

Read also: जयपुर की खूबसूरती को चार चांद लगाते हैं ये 5 बाग

3. प्रिंस भोजनालय (डलहौसी.चंडीगढ़ हाईवे)

डलहौजी चंडीगढ़ की तरफ जाने पर प्रिंस ढाबा आपकी भूख को और बढ़ाने का काम करेगा। शुद्ध शाकाहारी भोजन के लिये ये सबसे बढिय़ा जगह है। यहां आपको चना दाल, छोले, चना मसाला, काली दाल-चावल के साथ मजेदार कड़क चाय भी मिलेगी।

4. पूरन सिंह दा ढाबा (अम्बाला सिटी)

आपने शायद ही कभी ऐसा ढाबा देखा होगाए जहां 5.स्टार रेस्तरां जैसा ट्रीटमेंट मिलता हो। अम्बाला से थोड़ा आगे आने पर आपको एक ढाबा मिलेगाए जिसका नाम पूरन सिंह दा ढाबा है। इस ढाबे में आपको 5-स्टार ट्रीटमेंट मिलेगा। अगर आप यहां जाएं तो यहां की कीमा कलेजी, चिकन और मटन करी और कड़क तंदूरी रोटी को जरूर चखें। और अगर आप शाकाहारी हैं तो यहां का कढ़ी चावल जरूर ट्राई करें।

5. कालका-शिमला हाईवे

कालका-शिमला हाईवे पर जैसे ही आप सोलन क्रॉस करेंगे, तो थोड़ा सा आगे बढऩे पर आपको कण्डाघाट से पहले बहुत से छोटे.छोटे ढाबे दिखाई देंगे और उनके पास ही दिखेगा छोटा.सा मगर बेहद खूबसूरत ढाबा। स्थानीय लोगों में यह जगह "आबशार" के नाम से प्रसिद्ध है। यहीं पर स्थित ढाबों में आपको सादा घर के बने खाने जैसा स्वाद मिलेगा। यहां चाय के साथ गरमागरम चटपटे पकौड़ों का स्वाद आपको दोबारा यहां आने पर मजबूर कर देगा। बता दें कि इस ढाबे के पास में ही पांडवों की गुफा भी है यहां जाकर आप अपने रोड ट्रिप को और भी रोमांचक बना सकते हैं।

Read more:

जानिए! चूहा कैसे बना भगवान गणेश का वाहन

श्री सिद्धिविनायक चतुर्थी पर इस विधि से करें भगवान गणेश का पूजन

Read also: ब्रेकअप के बाद कुछ ऐसे संभाले खुद को....



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.