मुसलमानों के लिए मक्का मदीना से कम नहीं है ये जगह और भी बहुत कुछ है यहां देखने लायक

Samachar Jagat | Thursday, 23 Mar 2017 04:44:01 PM
Ajmer Tourism Places to Visit in Ajmer

राजस्थान का एक प्रमुख जिला है अजमेर, यहां पर देखने लायक बहुत कुछ है। अगर आप अजमेर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इन जगहों पर जाना ना भूलें। ये स्थान यहां के प्रमुख पर्यटन स्थल हैं। आइए आपको बताते हैं इनके बारे में....

ख्वाजा साहब की दरगाह :-

दक्षिण एशिया के मुसलमानों के लिए मक्का और मदीना के बाद अजमेर में स्थित ख्वाजा साहब की दरगाह बहुत महत्वपूर्ण है। यहां पर पूरे देश से मुसलमान आते हैं, इसके साथ ही अजमेर आने वाले हिंदू भी इस दरगाह पर आकर चादर चढ़ाते हैं।

इन देशों की तकनीक और संस्कृति का लोहा मानता है पूरा विश्व

ढाई दिन का झोपड़ा :-

अजमेर घूमने आने वाले पर्यटक यहां पर स्थित ढाई दिन का झोपड़ा देखना नहीं भूलते हैं। यह इंडो-इस्लामिक वास्तुकला का अद्भुत उदाहरण है, माना जाता है कि इसे बनाने में अढाई दिन का समय लगा था। यह मूल रुप से एक संस्कृत कॉलेज था जो मंदिर के अंदर बना था। 1193 ईस्वी में मोहम्मद गौरी ने अजमेर को फतह किया और खंबों वाले हॉल के सामने सात दीवारें बनाकर इस भवन को मस्जिद में बदल दिया। यह सब कार्य ढाई दिन में पूरा हो गया इसलिए इसका यह नाम पड़ा।

नसिया मंदिर :-

अजमेर में नसिया मंदिर भी प्रसिद्ध है, इस जैन मंदिर को 1865 में बनाया गया था। इस दो मंजिला भवन में लकड़ी की गिल्ट पर जैन पौराणिक कथाओं की छवियां और पुरानी जैन अवधारणाओं का वर्णन है। इसके एक भवन में लकड़ी पर सोना लगाकर इसकी रचना की गई है। इस कारण इसके मुख्य कक्ष को सोने की नगरी भी कहा जाता है।

खौफ और दहशत से भरी इस जगह की दीवारों पर लटके हुए हैं 8 हजार मुर्दे

आनासागर झील :-

अजमेर में स्थित आनासागर झील एक कृत्रिम झील है और ये पहाड़ियों से घिरी हुई है। इसके किनारे पर एक सुंदर बाग है जिसका नाम दौलत बाग है, यह जगह बहुत ही खूबसूरत है।

संग्रहालय :-

मुगल काल में यह किला सैन्य गतिविधियों की एक जगह थी। अकबर ने इसे 1570 में बनवाया था, बाद में यह ब्रिटिश अस्पताल के तौर पर इस्तेमाल होने लगा। लाल बलुआ पत्थरों से बना अकबर का यह शाही महल आज के दौर में एक संग्रहालय में बदल चुका है और इसमें मुगल और राजपूत शस्त्रागार का शानदार संग्रह है।

(Source - Google)

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

चांदी से जुड़े ये उपाय चमका देंगे आपकी किस्मत

कहीं आपके अवगुण तो नहीं बन रहे आपकी असफलता का कारण

ईशान कोण के लिए कुछ खास वास्तु टिप्स



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.