यहां आने के बाद आप कहीं और जाना भूल जाएंगे

Samachar Jagat | Monday, 27 Mar 2017 05:05:56 PM
After coming here you will forget to go elsewhere

मध्य प्रदेश को कुबेर का खजाना कहा जाता है। यहां ऐसी बहुत सी जगह हैं जिन्हें देखकर आप कहीं और जाने का इरादा भूल जाएंगे, क्योंकि प्रकृति ने यहां खूबसूरती बिखेरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। यहां की नदियां, पहाडियां, झरने और जंगल काफी खूबसूरत हैं इसलिए देश-दुनिया के पर्यटक और प्रकृति के दीवाने इन्हें देखने के लिए यहां आते हैं।

28 या 29 मार्च : जानिए किस दिन से प्रारंभ हो रहे हैं नवरात्र

छिंदवाड़ा से करीब 50 किमी दूर मोहखेड़ के पास देवगढ़ किला स्थित है। यह 18वीं शताब्दी का बना हुआ है। यह मध्य भारत के बड़े राजवंश का केन्द्र बिंदु था और गोंडवंश के राजाओं की राजधानी के रूप में प्रसिद्ध था। इसका निर्माण प्रतापी राजा जाटव के द्वारा हुआ, यह किला पहाड़ी पर बनाया गया है और गहरी खाई से लगा हुआ है।

जानिए क्यों बेडरूम में रखना चाहिए फ्लावर पॉट

इस किले में आप उत्तर दिशा से प्रवेश कर सकते है, यह किला ऐतिहासिक महत्ता की कहानी को बयां करता है। इस किले में एक तालाब है जो मोतीटांका के नाम से जाना जाता है। देवगढ़ के नीचे धुरवा राजाओं की समाधि है। यहां आकर यहां के इतिहास को जानने का पूरा मौका मिलता है। अगर आप भी इतिहास को जानने के शौकीन हैं तो यहां पर एक बार जरूर जाएं।

(Source - Google)

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

चांदी से जुड़े ये उपाय चमका देंगे आपकी किस्मत

कहीं आपके अवगुण तो नहीं बन रहे आपकी असफलता का कारण

ईशान कोण के लिए कुछ खास वास्तु टिप्स

 



 
loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.