Xiaomi जल्दी ही भारत में Redmi 3S और Redmi 3S प्राइम का successors करेगा लॉन्च

Samachar Jagat | Tuesday, 21 Mar 2017 04:16:14 PM
Xiaomi to launch the successors of Redmi 3S and Remdi 3S Prime in India soon

Xiaomi बहुत जल्दी Redmi 3S और Redmi 3S Prime का successors लॉन्च करने जा रहा है।Xiaomi के उपाध्यक्ष मनु कुमार जैन ने अपने ट्विटर हैंडल पर यह घोषणा की।उनके द्वारा पोस्ट की गई फोटो आने वाले फ़ोन का टॉप हाफ दिखाती है। हालांकि, उन्होंने लॉन्च की तारीख या मॉडल नामों के बारे में कुछ भी संकेत नहीं दिया।

हम अनुमान लगाते हैं कि ये मॉडल Redmi 4 और Redmi 4 Prime हो सकते हैं, जो पहले ही चीन में रिलीज़ हुए थे।हमने पहले भी रिपोर्ट की है कि Xiaomi Redmi 4 और Redmi 4 Prime को भारत में लॉन्च कर सकता है।

 पहले की बात की जाए तो Xiaomi Redmi 4, 5 इंच HD डिस्प्ले(720 X 1280 पिक्सल्स) आईपीएस LCD पैनल के साथ आता है।और यह  Qualcomm MSM8937 स्नैपड्रैगन 430(ओक्टा कोर 1.4 GHz कोर्टेक्स-A53) द्वारा संचालित है और एड्रेनो 505 GPU डिवाइस को पावर देता है। इसकी रैम 2GB है और इंटरनल स्टोरेज 16GB है जिसे माइक्रो SD कार्ड के माध्यम से और भी एक्सपैंड किया जा सकता है। यह एंड्राइड 6.1 मार्शमैलौ पर रन करता है और टॉप पर MIUI 8 है। 
 

कैमरा क्वालिटी की बात की जाए तो इसका रियर कैमरा 13MP f/2.2 सिस्टम के साथ है जिसमे फेज डिटेक्शन ऑटोफोकस और LED फ़्लैश के फीचर्स से लैस है। और इसका फ्रंट कैमरा 5MP f/2.2 के साथ है। इसकी बैटरी 4100 mAh है और नॉन रिमूवेबल है।

एक्सपेंसिव वैरिएंट  Xiaomi Redmi 4 Prime 5 इंच फुल HD(1080 X 1920 पिक्सल्स) डिस्प्ले के साथ है,जिसके टॉप पर 2.5D ग्लास है।Qualcomm MSM8953 स्नैपड्रैगन 625 (ओक्टा कोर 2.0 Ghz कोर्टेक्स A53) और एड्रेनो 506 GPU के साथ है जो इस डिवाइस को पावर सप्लाई करता है। इसकी रैम 3GB और इंटरनल स्टोरेज 32 GB है जिसे माइक्रोSD कार्ड के इस्तेमाल से 256GB तक एक्सपैंड किया जा सकता है। 
यह एंड्राइड 6.1 मार्शमैलौ पर MIUI 8 के साथ रन करता है। इसका रियर कैमरा 13MP  f/2.2 है जिसमे फेज डिटेक्शन और ऑटोफोकस फीचर LED फ़्लैश के साथ है। फॉण्ट कैमरा 5MP f/2.2 है,और बैटरी नॉन रिमूवेबल और 4100 mAh की है।  



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.