कहां भीड़ है और कहां नहीं, बताएगा गूगल मैप्स

Samachar Jagat | Thursday, 24 Nov 2016 04:37:11 PM
Where and where not crowded, tell Google Maps

जयपुर। गूगल मैप्स ने पिछले वर्षों में यूजर्स की सहूलियत के लिए कई फीचर्स बनाए और रिलीज किए हैं। गूगल स्ट्रीट व्यू और रियल टाइम ट्रैफिक अपडेट भी इसी प्रकार के फीचर्स हैं। गूगल कई शहरों के रियल-टाइम ट्रांजिट आंकड़े भी दे रहा है। 

गूगल मैप्स पर अब ऐसे स्थानों की जानकरी भी मिल रही है, जो कुछ समय के लिए बंद हैं। हाल ही में गूगल ने मैप्स में ‘पॉपुलर टाइम्स’ फीचर को भी अपग्रेड किया हे, जिससे आपको किसी स्थान पर रियल टाइम में मौजूद लोगों की संख्या के बारे में पता चलेगा। मान लीजिए आपको दोपहर में किसी मॉल या बाजार जाना है तो गूगल मैप्स की मदद से आपको पता चल सकेगा कि उस समय वहां कितनी भीड़ है। 

गूगल का कहना है कि यह फीचर गूगल सर्च व मैप्स के जरिए एक्सेस किया जा सकता है। लेकिन एक बात से आप निराश हो सकते हैं। और वो ये कि भारत के लिए गूगल मैप्स का यह फीचर अभी शुरू नहीं किया गया है। हालांकि उम्मीद है कि इसे जल्द ही यहां भी लांच किया जा सकता है। 

इस फीचर की एक खासियत यह भी है कि इससे रियल टाइम डेटा के अलावा, यह भी पता लगेगा कि लोग किसी एक जगह पर कितने समय तक रहते हैं। इसके अलावा नए अपडेट से एक और नया फीचर गूगल मैप्स में शामिल किया है। इससे गूगल मैप्स किसी स्टोर, बिजनेस की जगह या एक रेस्टोरेंट के कामकाजी घंटों का ब्योरा देगा।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.