नोकिया 3310 के इस वेरिएंट की कीमत है एक लाख रुपए से ज्यादा

Samachar Jagat | Wednesday, 08 Mar 2017 02:34:30 PM
This variant of Nokia 3310 is worth more than one lakh rupees

बार्सिलोना में एमडब्ल्यूसी 2017 ट्रेड शो में फिनलैंड की हैंडसेट निर्माता कंपनी नोकिया ने अपने नोकिया 3, 5 और 6 फोन के साथ स्मार्टफोन बाजार में वापसी की। इसके अलावा, ग्राहकों की मांग के चलते कंपनी ने अपने लोकप्रिय फीचर फोन नोकिया 3310 को भी नए अवतार में पेश किया। 

अब कई स्मार्टफोन के लिमिटेड एडिशन बानने वाली एक कंपनी ने नोकिया 3310 का लिमिटेड एडिशन बनाया है जिसकी कीमत 99,000 रूसी रूबल (करीब 1,13,000 रुपए) है। यह फोन कंपनी की वेबसाइट पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। आधिकारिक लांच के तुरंत बाद, अब नोकिया 3310 का एक स्पेशल एडिशन भी खरीदने के लिए उपलब्ध है। यह स्पेशल एडिशन रूस के राष्ट्रपति ‘ब्लादिमिर पुतिन’ से प्रेरित है।

 केवियर नाम की एक कंपनी, जो कि ऐप्पल आईफोन सहित कई महंगे और प्रीमियम सेगमेंट के स्मार्टफोन बनाती है। इस कंपनी ने सुप्रीमो पुतिन नाम से नोकिया 3310 का एक लिमिटेड एडिशन बनाया है। इस डिवाइस में रियर पर ब्लादिमिर पुतिन का सोने की प्लेट वाला एक चित्र है और रूस के राष्ट्रीय गान की एक पंक्ति को भी सोने से लिखा गया है। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.