स्विफ्टकी की-बोर्ड एप से हिंदी में लिखना हुआ और आसान

Samachar Jagat | Tuesday, 29 Nov 2016 04:44:54 PM
Sviftki keyboard app and easy to write in Hindi

माइक्रोसॉफ्ट की स्वामित्व वाली मोबाइल की-बोर्ड कंपनी स्विफ्टकी ने सोमवार को हिंदी और गुजाराती भाषा में ट्रांसलिट्रेशन फीचर शुरू करने की जानकारी दी। कंपनी लंबे वक्त से ट्रांसलिट्रेशन फीचर पर काम कर रही थी।

अब इसकी मदद से यूजर अंग्रेजी में टाइप करके हिंदी और गुजराती में शब्द लिख सकेंगे। बात दें कि स्विफ्टकी पर पहले से ही 22 भारतीय भाषाओं के की-बोर्ड उपलब्ध हैं।  अपडेट हो चुके स्विफ्टकी एप में ट्रांसलिट्रेशन फीचर अपने आप इनेबल हो जाएगा जिनके मोबाइल में पहले से हिंदी या गुजराती लैंगवेज मॉडल इंस्टॉल हैं। इसका मतलब है कि क्वर्टी लेआउट में टाइप करने पर यूजर को हिंदी या गुजराती शब्द का सुझाव मिलेगा।

स्विफ्टकी एप का एक अहम फीचर यह है कि यह दोनों भाषा में शब्दों के सुझाव देता है। इसके अलावा अगले शब्द का सुझाव भी दोनों भाषाओं में मिलता है। और यह सबकुछ अंग्रेजी की-बोर्ड पर ही होता है। यूजर नए फीचर की मदद से अंग्रेजी में टाइप करेंगे इसके बाद हिंदी या गुजराती शब्दों में से एक का चुनाव कर सकेंगे।

यूजर एप में अंग्रेजी, नेटिव स्क्रिप्ट या दोनों के मिश्रण में टाइपिंग कर सकते हैं। यह उन यूजर के लिए बेहद ही कारगर साबित होगा जो हिंदी में लिखना तो चाहते हैं लेकिन हिंदी की-बोर्ड पर टाइपिंग को लेकर सहज नहीं हैं। स्विफ्टकी की-बोर्ड एप इन फीचर के साथ गूगल के बहुभाषी इंडिक की-बोर्ड एप को चुनौती देगा। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.