फेसबुक फोटो पर अब आप लगा सकते हैं तिरंगा

Samachar Jagat | Saturday, 25 Feb 2017 03:21:12 PM
Now you can put indian flag photo on Facebook

फेसबुक एक नया फीचर लाया है। अब आप गर्व के साथ अपने प्रोफाइल फोटो पर देश का झंडा जोड़ सकते हैं। इसके लिए फेसबुक ने अपने प्रोफाइल मेकर में 200 से ज्यादा फ्लैग्स जोड़े हैं। ऐसा करने पर आपके प्रोफाइल फोटो के बाईं तरफ सबसे ऊपर फ्लैग आइकॉन होगा जिसे आप स्थाई या किसी निश्चित अंतराल के लिए सेट कर सकते हैं।

इसके लिए www.face-book.com/profilepicframe पर जाएं या स्मार्टफोन पर प्रोफाइल फोटो पर क्लिक करें और ‘aAdd framea‘ सिलेक्ट करें। उसके बाद सर्च बार में अपने देश का झंडा सर्च करें। 

अधिकांश मामलों में, फेसबुक कई रिजल्ट्स देगा तो आपको स्क्रोल करके अपने देश का झंडा चूज करना है। आपके पास फोटो एडिट करने का भी विकल्प होगा। आप इसे टेम्पररी भी लगा सकते हैं। इसके लिए ‘मेक टेम्पररी‘ बटन पर क्लिक करें जिससे पॉप-अप मेनू से समय तय कर सकते हैं। लेकिन आप फ्लैग को मूव या रीसाइज नहीं कर सकते।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.