दो वेरिएंट में लांच होगा नोकिया का डी 1 सी एंड्रॉयड फोन

Samachar Jagat | Friday, 02 Dec 2016 04:33:41 PM
Nokia will be launched in two variants of Android phones D1C

अगले साल फरवरी में शंघाई में आयोजित होने वाली मोबाइल वल्र्ड कांग्रेस में नोकिया अपने दो नए एंड्रॉयड स्मार्टफोन लांच कर सकती है। 

डी1 सी एंड्रॉयड स्मार्टफोन को दो वेरिएंट में पेश किया जाएगा। दावा किया गया है कि दोनों वेरिएंट में डिस्प्ले, रैम और कैमरा सेटअप अलग-अलग होगा। नोकिया पावर यूजर ग्रुप के मुताबिक डी1सी स्मार्टफोन में 1.4 गीगाहर्ट्स क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर लगाया गया है। एक वेरिएंट में 2 जीबी और दूसरे में 3 जीबी रैम रहेगी। 

डी 1 सी स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.0 नोगट (एंड्रॉयड एन) पर ऑपरेट करेगा। पहले वेरिएंट में 5 इंच स्क्रीन रहेगी तो दूसरे वेरिएंट में 5.5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले रहेगा। दोनों ही वेरिएंट की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी होने की उम्मीद है।

दावा किया जा रहा है कि डी 1 सी के वेरिएंट में 13 मेगापिक्सल और 16 मेगापिक्सल कैमरे होंगे। दोनों ही वेरिएंट में 8 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे होने की उम्मीद है। हाल ही में एक और बजट नोकिया एंड्रॉयड फोन को गीकबेंच बेंचमार्क साइट पर लिस्ट किया गया था। इसे पिक्सल कोडनेम दिया गया है।  नोकिया डी 1 सी और पिक्सल के अलावा एमडब्ल्यूसी 2017 में एक महंगे नोकिया एंड्रॉयड स्मार्टफोन की झलक मिल सकती है।


 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.