मोटो G5 Plus आज होगा इंडिया में लॉन्च

Samachar Jagat | Wednesday, 15 Mar 2017 12:05:37 PM
Moto G5 Plus all set to launch in India today

लेनोवो का नवीनतम स्मार्टफ़ोन जो पिछले साल मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) में लॉन्च हुआ था - Moto G5 Plus भारत में अपनी शुरुआत करने के लिए तैयार है।यह फ़ोन भारत के नयी दिल्ली में 12pm पर लॉन्च किया जायेगा और यह फ़ोन फ्लिपकार्ट एक्सक्लूसिव होगा। 

Moto G5 Plus,G5 का लार्ज और अधिक पावरफुल वर्ज़न है। इसकी 5.2 इंच की फुल HD स्क्रीन है और यह स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर द्वारा संचालित है। इसमें आपको बहुत से स्टोरेज ऑप्शन्स उपलब्ध होंगे जिसमे 2-4 GB RAM और 32-64 GB का स्टोरेज उपलब्ध है।फ़ोन 256 GB का माइक्रो SD कार्ड भी सपोर्ट करता है।  

इसका रियर कैमरा 12 MP f/1.7 यूनिट और LED के साथ है जो कि 4K रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है,और फ्रंट कैमरा 5 MP f/2.2 यूनिट है। 

कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में WiFi 802.11a/b/g/n ड्यूल बैंड सपोर्ट के साथ सम्मिलित है,साथ ही साथ ब्लूटूथ 4.2 और माइक्रोUSB v2.0 भी इसकी कनेक्टिविटी में शामिल है। इसकी बैटरी 3000 mAh की है।  

ना ही मोटरोला ने और ना फ्लिपकार्ट ने G5 Plus की कीमत बताई है।उन्होंने यह भी नहीं बताया था कि G5 इंडिया में आ रहा है। 

पिछली जनरेशन के Moto G4 PLUS ने 15000 की कीमत के साथ इंडिया में डेब्यू किया था।बेस मॉडल के लिए डिवाइस की आधिकारिक यूरोपीय संघ की कीमत करीब 14,000 रुपये है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.