मोटो G5 और G5 Plus : मेटल फिनिश, लार्ज कैमरा युक्त और वो भी बजट में

Samachar Jagat | Monday, 27 Feb 2017 02:21:50 PM
Moto G5 and G5 Plus: Metal finish, larger cameras boost these budget Androids

लेनोवो ने हाल ही में 2 फ़ोन्स G5 और G5 Plus की घोषणा की है जो कि इनकी बजट  G सीरीज की अगली जनरेशन के ही फ़ोन है। 

इन फ़ोन्स का एंगल Moto G4 के एंगल की तरह ही है और हार्डवेयर भी उत्तम क्वालिटी का है। लेकिन इस बार आपको इन 2 फ़ोन्स के बीच बहुत ज्यादा डिफ़रेंस देखने को मिलेगा।  

 Moto G5 की स्क्रीन 5 इंच की है जबकि Moto G5 Plus की स्क्रीन 5. 2 इंच की है। दोनों ही फ़ोन्स में डिस्प्ले के लिए 1080p पेनल्स का इस्तेमाल किया गया है और दोनों ही फ़ोन Moto G4 duo से लार्ज है जिसकी स्क्रीन 5.5 इंच की है।  


इनके प्रोसेसर भी अलग अलग है।Moto G5 में  Snapdragon 430 प्रोसेसर है जबकि Moto G5 Plus में Snapdragon 625 CPU है। प्रत्येक  SoC  eight Cortex-A53 CPU  कोर द्वारा संचालित है, लेकिन स्नैप्ड्रेगेन (Snapdragon) को  1.4GHz की जगह  2GHz पर ही clocked up किया गया है। इनमे अलग अलग ही Adreno GPUs भी है। स्नैपड्रैगन ( Snapdragon 430) में एक बड़ी एंट्री लेवल चिप का इस्तेमाल किया गया है जो कि 625 मिड रेंज पर आधारित है। 


पहली नज़र में ही आपको Moto G5 की कैमरा क्वालिटी बहुत बेहतर लगेगी जो कि 13 megapixel है और   Moto G5 Plus की कैमरा क्वालिटी 12 megapixel है। हालाकिं 2016 के सबसे उत्तम सेंसर की क्वालिटी भी 12 megapixel ही थी। हमे  G5 Plus से बेहतर परिणाम की उम्मीद है जिसमे फेज डीटेक्शन, ऑटोफोकस और फास्टर लेंस(f/1.7 versus f/2.0  G5) जैसे कई बेहतर गुण है।  

लार्ज डिस्प्ले की श्रतिपूर्ति के लिए G5 Plus में  3000mAh और Moto G5’s में  2800mAh  बैटरी का इस्तेमाल किया गया है,दोनों ही फ़ोन्स मोटोरोला के अल्ट्रा फास्ट टर्बो चार्ज को सपोर्ट करतें है और G5 पारम्परिक 10W की फ़ास्ट चार्जिंग पर ही बेस्ड है। 


इसमें  Android 7.0 Nougat software की कुछ समानताएं है। इसमें भी फ्रंट फिंगरप्रिंट स्कैनर का इस्तेमाल किया गया है जो की दिखने में Moto G4 Plus जितना बुरा नहीं है।  लेनोवो ने इस बार भी  USB-C का चुनाव  करने के बजाय अपने पुराने माइक्रो USB कनेक्टर का ही चुनाव किया है। 


साथ ही साथ ये मेटल बॉडीज वाले Moto के पहले फ़ोन्स होंगे। इसलिए आप ये मत सोचिये कि ये इनकी फ्लैगशिप बजट सीरीज के फ़ोन्स से दुगुने या तिगुने दामों पर होंगे, दूसरे शब्दों में कहें तो ये आपके बजट में ही होंगे। इन फ़ोन्स की बैकप्लेट एल्युमीनियम से बनी है और साइड्स के लिए मेटल इफ़ेक्ट प्लास्टिक का इस्तेमाल किया गया है जिस से इसकी उत्पादन लागत कम हो गयी है लेकिन इनकी लागत इतनी भी कम नहीं हुई है क्योंकि सॉकेट होल्स के लिए मेटल की जरुरत होती है। 

G5 Plus की बेहतर कैमरा क्वालिटी के अलावा ये दोनों बजट फ़ोन्स अपनी लास्ट जनरेशन के फ़ोन्स से ज्यादा अपग्रेडेड नहीं है और इस बात की पुष्टि करने के लिए हमे थोड़ा समय चाहिए। 


अन्य Moto G फ़ोन्स की तरह ही इन फ़ोन्स की कीमत भी काफी अट्रैक्टिव है।  Moto G5 की स्टार्टिंग रेंज €199/$229 है जिसमे 2GB रैम है और 16GB का स्टोरेज स्पेस है और Moto G5 Plus की स्टार्टिंग रेंज  €279/$299 है जिसकी RAM 3GB है और स्टोरेज 32GB है। UK में इन फ़ोन्स की क्या कीमत होगी ये अभी  पता नहीं चल पाया है , लेकिन आप अंदाज़ा लगा सकतें है कि शायद UK  इसकी कीमत £180/£250 हो सकती है। 
 

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.