इंटरनेट प्रयोगकर्ताओं के मामले में महाराष्ट्र शीर्ष पर

Samachar Jagat | Monday, 21 Nov 2016 02:35:17 PM
Maharashtra tops in terms of Internet users

नई दिल्ली। देश में इंटरनेट प्रयोगकर्ताओं की सूची में महाराष्ट्र 2.94 करोड़ के आंकड़े के साथ पहले स्थान पर है। वहीं उसके बाद तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक का नंबर आता है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार मार्च, 2016 के अंत तक देश में इंटरनेट ग्राहकों की संख्या 34.26 करोड़ थी। 

तमिलनाडु मेंं इंटरनेट का इस्तेमाल करने वाले लोगों की संख्या 2.80 करोड़, आंध्र प्रदेश में 2.48 करोड़ तथा कर्नाटक में 2.26 करोड़ है। हिमाचल प्रदेश में इंटरनेट प्रयोगकर्ताओं की संख्या सबसे कम यानी 30.2 लाख की है। आंकड़ों के अनुसार देश में कुल इंटरनेट प्रयोगकर्ताओं में से 67 प्रतिशत शहरी इलाकों के हैं। 

वहीं ग्रामीण भारत में इंटरनेट का प्रयोग करने वालों की संख्या 11.19 करोड़ है। तमिलनाडु में शहरी इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या 2.11 करोड़ है, वहीं उत्तर प्रदेश पूर्व दूरसंचार सर्किल 1.12 करोड़ के आंकड़े के साथ ग्रामीण इंटरनेट प्रयोगकर्ताओं की संख्या के मामले में सबसे आगे हैं।

मार्च के अंत तक दिल्ली में इंटरनेट प्रयोगकर्ताओं की संख्या 2.05 करोड़ थी। मुंबई में यह 1.56 करोड़ तथा कोलकाता में 92.6 लाख थी। सरकार का लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा लोगों को इंटरनेट पर लाने का है। भारतनेट परियोजना का उद्देश्य देश में ढाई लाख ग्राम पंचायतों को ब्रॉडबैंड से जोडऩा है। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.