आइडिया सेल्यूलर ने जयपुर में 4G सेवाओं की शुरुआत की

Samachar Jagat | Wednesday, 17 May 2017 04:09:37 PM
IDEA cellular start 4G services in jaipur

आइडिया सेल्यूलर ने आज से जयपुर में 4G सेवाएं आरंभ की। इसके साथ ही राजस्थान मेंं 11 स्थानों पर उपभोक्ताओं को यह सेवा मिलने लगी है।
आइडिया सेल्यूलर के निदेशक आपरेशन पी लक्ष्मीनारायण ने संवाददाताओं को बताया कि प्रदेश के कोटा, श्रीगंगानगर, उदयपुर और बीकानेर शहर में 4G सेवाएं शीघ्र आरंभ की जाएगी, आगामी अगस्त के राज्य केे 200 से अधिक शहरों में 4 जी की सेवाए मिलने लगेगी।

उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में आइडिया सेल्यूलर के करीब 83 लाख उपभोक्ता हैं। आइडिया प्रदेश के उपभोक्ताओं को बेहतर, विश्वस्तरीय 4G सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सुदृढ़ीकरण, विस्तार पर करीब तीन सौ करोड रूपये खर्च करेगी।

मुख्य विपणन अधिकारी शशि शंकर ने बताया कि आइडिया ने तीन मनोरंजन एप्स आइडिया म्यूजिक लाउंज, आइडिया मूवी क्लब और आइडिया गेम के साथ डिजिटल सेवा के क्षेत्र में प्रवेश किया है। आने वाले समय में डिजिटल कम्युनिकेशन, डिजिटल पेमेंटस, क्लाउड एवं स्टोरेज, डिजिटल इन्फार्मेशन समेत अन्य कई क्षेत्रों में अपनी डिटिजल पेशकश का विस्तार करेगा।

उन्होने बताया कि टू जी या तीन जी को फोर जी कार्ड में अपग्रेड करवाने एवं विपणन योजनाओं क तहत उपभोक्ताओं को सात दिनों की वैधता के साथ दस जीबी डेटा मुफ्त और सीमित समय के लिए अमेजान डाट इन पर पचास रूपये का गिफ्ट वाउचर मिलेगा।

                                                                                                                                         वार्ता



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.