अंग्रेजी के मुकाबले हिंदी सामग्री पांच गुना अधिक पढ़ी गई : यूसी न्यूज सर्वेक्षण

Samachar Jagat | Tuesday, 10 Jan 2017 10:00:00 AM
Hindi material Read five times more than English: UC News Survey

नई दिल्ली। वर्ष 2016 में मोबाइल पर लोगों के बीच हिंदी सामग्री कंटेंट अंग्रेजी के मुकाबले पांच गुना ज्यादा पढ़ी गई। इस दौरान सलमान खान, प्रियंका चोपड़ा और रिलायंस जियो पर हिंदी सामग्री के प्रति लोगों में विशेष रूचि देखी गई। यह जानकारी चीन के अलीबाबा समूह के सामग्री एवं समाचार मंच यूसी न्यूज के एक सर्वेक्षण में दी गई है।

लेनोवो पी2 स्मार्टफोन इसी हफ्ते होगा लॉन्च

समूह के अध्यक्ष विदे कारोबार जैक हुआंग ने एक विज्ञप्ति में कहा कि दुनियाभर में डिजिटल रूप में सामग्री का उपभोग तेजी से बढ़ रहा है। डेस्कटॉप के मुकाबले मोबाइल पर डिजिटल सामग्री की खपत काफी बढी है। भारत में मोबाइल फोन के प्रसार और इंटरनेट उपलब्धता बढने से हमें भारतीय बाजार के तेजी से उभरने और डिजिटल सामग्री की खपत के लिहाज से चीन के बराबर पहुंचने की उम्मीद है।’’

रपट के अनुसार हिंदी में सामग्री का उपभोग अंग्रेजी से 4.9 गुना अधिक पाया गया है। इसमें भी सबसे ज्यादा मनोरंजन सामग्री का उपभोग किया गया है। इसके अलावा प्रौद्योगिकी और फिर खेल सबसे अधिक लोकप्रिय सामग्री रही है।

CES 2017 में ZTE ने लॉन्च किया Blade V8 स्मार्टफोन

सर्वेक्षण के अनुसार हिंदी में राजनीति क्षेत्र की सामग्री का उपभोग भी सबसे लोकप्रिय सामग्री में से है। ऑनलाइन सामग्री उपभोग में मनोरंजन क्षेत्र की हिस्सेदारी करीब 70 प्रतिशत, सामाजिक एवं राजनीतिक 58 प्रतिशत और खेल विशेषकर क्रिकेट 07 प्रतिशत रही।-एजेंसी

जेएलआर की बिक्री 12 प्रतिशत बढ़ी

होंडा नें भारतीय बाजार में पेश की ‘सीबी यूनिकॉर्न-160’, कीमत 70,552रुपए

टाटा हेक्सा 18जनवरी को देगी भारतीय बाजार में दस्तक



 
loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.