गूगल मैप्स की मदद से अब आप अपने दोस्तों के साथ अपनी लोकेशन को कर पाएंगे शेयर

Samachar Jagat | Thursday, 23 Mar 2017 11:05:23 AM
Google Maps now lets you share your location with your friends

गूगल मैप्स की टीम इस समय अपनी ऍप को बेहतर बनाने के लिए काफी प्रयत्न कर रही है, हाल ही में गूगल मैप्स ने नया पार्किंग रिमाइंडर फीचर ऐड किया था,जिसकी मदद से आप अपने पार्किंग स्पॉट को बुक कर सकते थे,लेकिन अब गूगल मैप्स ने एक और नया फीचर ऐड किया है जिसकी मदद से आप अपनी रियल टाइम लोकेशन  दोस्तों के साथ शेयर कर सकतें है। 

यह एक निफ़्टी इम्प्लीमेंटेशन है।इसके लिए आपको साइड मेनू को ओपन या टैप करना होगा,ब्लू डॉट यह इंडीकेट करेगा कि आप इस वक्त कहाँ है,और आपको एक नया "शेयर लोकेशन" ऑप्शन  दिखाई देगा।आप उसे कुछ लोगों के साथ शेयर कर सकतें है और वे अपने गूगल मैप्स एप्लीकेशन में यह देख पाएंगे कि आप रियल टाइम में कहाँ है।

आप अपनी लोकेशन को कुछ लोगों के साथ परमानेंट भी शेयर कर सकतें है और टाइम लिमिट भी सेट कर सकतें है।आप नेविगेशन के दौरान अपनी प्रोग्रेस को भी शेयर कर सकतें है,इसका मतलब यह है कि रियल टाइम में आप जहाँ भी जातें है वो सारी जानकारी आपके द्वारा चुनाव किये गए व्यक्ति को शो होगी।आप अपनी लोकेशन को लिंक के माध्यम से मेसैज के जरिये भी सेंट कर सकतें है।  


ये वाकई बहुत ही यूज़फुल फीचर है जिसे गूगल ने थोड़ा लेट ऐड किया है।इस फीचर के बहुत से उपयोग है:

*आप अपने दोस्त की लोकेशन को अपने साथ शेयर कर सकतें है और यह देख सकतें है कि आपका दोस्त लेट नाईटआउट के बाद सुरक्षित घर पहुचीं है या नहीं। 

*आप बहुत समय के बाद अपने शहर का दौरा कर रहें है और अपने दोस्तों के साथ लगातार अपनी लोकेशन को शेयर करना चाह्तें है तो भी आप अपनी लोकेशन को शेयर कर सकतें है। 

*और जब आप एक बड़े ग्रुप में ट्रेवलिंग कर रहें है तो यह पता लगा सकतें है कि कहीं आपका कोई दोस्त अपना रास्ता तो नहीं भूल गया है।

यहां Google की स्वयं की व्याख्या इस प्रकार है:

 

ये सारी सुविधाएँ आप थर्ड पार्टी की एप्प्स के साथ भी कर सकतें है,एप्पल की माय फ्रेंड्स ऍप में भी यह फीचर है-लेकिन यह इनके सबसे लोकप्रिय मैप्स ऍप्स के अंदर कार्य करने के लिए निश्चित रूप से सुविधाजनक है। 

लोकेशन को शेयर करने का अनुभव आप जल्दी ही उठा पाएंगे,और iPhone और एंड्राइड यूज़र्स के साथ साथ डेस्कटॉप और वेब्स पर भी इसका इस्तेमाल कर पाएंगे।  



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.