गूगल कर रही है तीसरे डिवाइस पर काम

Samachar Jagat | Friday, 17 Mar 2017 01:34:59 PM
Google is working on third device

गूगल ने पुष्टि कर दी है कि पिक्सल और पिक्सल एक्सएल डिवाइस के अपग्रेडेड वेरिएंट पर काम कर रही है। एक ताजा रिपोर्ट में इन दोनों के कोडनेम मस्की और वॉलआई होने का खुलासा हुआ है। अब, एक दूसरी रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि टेक दिग्गज एक तीसरे डिवाइस पर काम कर रही है। 

यह वेरिएंट बाकी दोनों वेरिएंट से ज्यादा बड़ा होगा और इसका  कोडनेम ताइमेन होगा। ताइमेन भी एक मछली है जिसे इसके बड़े आकार के चलते जाना जाता है। ड्रॉयड लाइफ की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि गूगल एक बड़े डिस्प्ले वाले तीसरे फोन पर भी काम कर रही है। इस फोन को इसी साल लांच किया जाना है। इस डिवाइस का कोडनेम ताइमेन है। हालांकि, इस डिवाइस के बारे में अभी और जानकारी नहीं मिली है। 

एंड्रॉयड पुलिस से अपने आंतरिक सूत्रों के हवाले से बताया कि ताइमेन एक फोन हो सकता है, लेकिन इसके बारे में अभी बेहद कम पता चला है। यह ताइमेन डिवाइस एक टैबलेट या फिर पिक्सल ब्रांड वाला एक बड़ा फोन हो सकता है। हो सकता है कि इसमें पिक्सल ब्रांभडग ना हो और इसे एक नई ब्रांडिंग के साथ लांच किया जाए। 

अभी इस बारे में स्पष्ट रूप से कुछ नहीं पता है। लांच का समय करीब आने पर, इस रहस्यमयी तीसरे डिवाइस के बारे में ज्यादा जानकारी मिलने की उम्मीद है। पिक्सल फोन के अपग्रेडेड वेरिएंट के कोडनेम का मस्की और वॉलआई होंग। वॉलआई नाम बेस वेरिएंट (पिक्सल 2) जबकि मस्की नाम बड़े वेरिएंट (पिक्सल एक्सएल 2) को दिया गया है। इससे पहले लीक में पता चला था कि पिक्सल 2 स्मार्टफोन एक बेहतर कैमरा, प्रोससेर के साथ आएगा और यह वाटर व डस्ट रेसिस्टेंस भी होगा।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.