गूगल ने नौ और भारतीय भाषाओं के लिए सपोर्ट उपलब्ध कराया

Samachar Jagat | Wednesday, 26 Apr 2017 07:00:01 AM
Google has provided support for nine more Indian languages

नई दिल्ली। गूगल ने गुजराती, पंजाबी, मलयालम और कन्नड़ सहित नौ और भारतीय भाषाओं के लिए समर्थन उपलब्ध कराया है। इससे अधिक लोग अपनी पसंद की भाषा में इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकेंगे।

‘न्यूरल मशीन ट्रांसलेशन’ पर आधारित यह प्रणाली अंग्रेजी और नौ व्यापक रूप से इस्तेमाल होने वाली भारतीय भाषाओं....हिंदी, बांग्ला, मराठी, तमिल, तेलुगू, गुजराती, पंजाबी, मलयालम और कन्नड़ में अनुवाद कर पाएगी।

नई प्रौद्योगिकी पूरे वाक्य का अनुवाद करेगी, टुकड़ों में नहीं, जिससे बेहतर अनुवाद उपलब्ध हो सकेगा।

यह नई अनुवाद क्षमता गूगल सर्च और मैप के लिए मोबाइल और डेस्कटॉप दोनों पर उपलब्ध होगी।

गूगल के उपाध्यक्ष भारत एवं दक्षिण पूर्व एशिया राजन आनंदन ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘भारत में 23.4 करोड़ भारतीय भाषा के प्रयोगकर्ता हैं, जो ऑनलाइन हैं, जबकि अंग्रेजी वेब के प्रयोगकर्ताओं की संख्या 17.5 करोड़ है। अगले चार साल में 30 करोड़ और भारतीय भाषाओं के प्रयोगकर्ताओं के ऑनलाइन आने की उम्मीद है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.