OnePlus 3 और OnePlus 3T के लिए लॉन्च हुआ गूगल असिस्टेंट

Samachar Jagat | Saturday, 25 Mar 2017 03:05:08 PM
Google Assistant rolls out to OnePlus 3 and OnePlus 3T

Google के अपने पिक्सेल फ़ोन्स पर एक बेहतरीन सफलता पाने के बाद गूगल असिस्टेंट अब तीसरे पक्ष के स्मार्टफ़ोन के लिए अपना रास्ता बना रहा है। इस सुविधा को पाने के लिए पहले दो हैंडसेट OnePlus 3 और OnePlus 3T हैं। उपयोगकर्ताओं को इस सेवा का आरंभ करने के लिए बस  अपने Google ऐप्स को अपडेट करना होगा।

वनप्लेस ने इस हफ्ते ट्विटर पर अपने स्मार्टफोन के लिए इस नए गूगल असिस्टेंट को पाए जाने की पुष्टि की। इसका आधिकारिक समर्थन अकाउंट यूज़र्स को उपलब्ध ऐप अपडेट (विशेषकर Google के) को स्थापित करने के लिए प्रेरित कर रहा है, जो Google असिस्टेंट को सक्षम करेगा। इस सुविधा का उपयोग होम बटन दबाकर किया जा सकता है। इस सेवा का इस्तेमाल करने के लिए आपको कोई सॉफ़्टवेयर अपडेट करने की आवश्यकता नहीं है।

एक बार सक्षम होने पर, Google असिस्टेंट आपके लिए वो सभी कार्य करेगा जिनके किये जाने की अपेक्षा आप एक आधुनिक असिस्टेंट से रखते है।आप इसका उपयोग जानकारी लाने, दिशाएं ढूंढने, आरक्षण करने, अपना म्यूजिक प्ले करने के लिए और बहुत सारे कार्यो के लिए कर सकते हैं। इसमें Google now की तुलना में अधिक क्षमताएं हैं, और यह अधिक संवादात्मक है।

उदाहरण के लिए, जब आप जानकारी के लिए वेब पर खोजते हैं, तो यह केवल आपको एक पेज लिंक के साथ प्रस्तुत नहीं करेगा; यह आपकी क्वेरी का मित्रतापूर्ण प्रारूप से संक्षिप्त उत्तर देगा।असिस्टेन्ट आपके बारे में व्यक्तिगत जानकारी याद रखता है, जिसमें आपके पसंदीदा रंग जैसी छोटी चीजें भी याद रखेगा।

अफसोस की बात ये है की, अभी तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं आई है की Google सहायक OnePlus 2 जैसे पुराने OnePlus हैंडसेट जो अभी भी मार्शमॉलो पर चल रहे है, उन पर यह सुविधा कब उपलब्ध होगी। हालांकि, Google ने वादा किया है कि अस्सिटेंट बाद में मार्शमॉलो के लिए भी लॉन्च कर दिया जाएगा।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.