गूगल अलो का असिस्टेंट और स्मार्ट रिप्लाई फीचर हिंदी में भी

Samachar Jagat | Tuesday, 06 Dec 2016 02:00:02 PM
Google Alo's assistant and smart reply feature in Hindi

 गूगल ने भारत में अलो इंस्टेंट मेसेजिंग एप में भहदी असिस्टेंट रोल आउट कर दिया है। याद रहे कि गूगल ने सितंबर महीने में आयोजित मेक इन इंडिया इवेंट में साल के अंत तक अलो एप में हिंदी असिस्टेंट फीचर देने का वादा किया था।

 हिंदी असिस्टेंट के अलावा गूगल के अलो एप में स्मार्ट रिप्लाई फीचर भी हिंदी भाषा में काम करेगा। ऐसा मशीन लर्निग के जरिए संभव होगा। गूगल ने बताया कि नए फीचर को रोल आउट कर दिया गया है। सोमवार से गूगल अलो के एंड्रॉयड और आईओएस यूजर के लिए इस फीचर को सार्वजनिक कर दिया गया है। इसे आने वाले दिनों में सभी डिवाइस में उपलब्ध करा दिया जाएगा।

 नए फीचर के जरिए कंपनी गैर-अंग्रेजी भाषी यूजर को ऑनलाइन लाने की कोशिश कर रही है। गूगल ने यह भी बताया कि भारत में सबसे ज्यादा अलो एप का इस्तेमाल होता है। नए फीचर के आ जाने के बाद अलो में मौजूद गूगल असिस्टेंट हिंदी को समझेगा और उसी भाषा में प्रतिक्रिया भी देगा। 

असिस्टेंट से हिंदी में जवाब पाने के लिए यूजर को ‘टॉक टू मी इन हिंदी’ कहना होगा। या फिर डिवाइस में जाकर लैंगवेज प्रेफरेंस भी बदलना संभव है। नए फीचर की जानकारी देते हुए गूगल ने यह भी दावा किया कि एप टेक्स्ट के अलावा हिंदी में तस्वीरों को भी पहचानेगा।

 गूगल ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि अब स्मार्ट रिप्लाई आपकी चैट की भाषा को पहचानेगा और इसके बाद उसी ही भाषा में सुझाव देगा। अंग्रेजी में चैट करने पर गूगल अलो ऐसे तो स्मार्ट रिप्लाई अंग्रेजी में दिखाएगा। अगर यूजर हिंदी में चैट करते हैं तो यह सुझाव हिंदी में ही देने लगेगा। बता दें कि आप सेटिंग्स में जाकर लैंग्वेज सेटिंग्स में बदल सक



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.