गुगल ने कैगल का अधिग्रहण किया

Samachar Jagat | Thursday, 09 Mar 2017 01:07:32 PM
Google Acquires kaggle

सैन फ्रांसिस्को। प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल ने कैगल के अधिग्रहण की घोषणा की है। कैगल एक स्टार्ट-अप कंपनी है जो आंकड़ा और सांख्यिकी के बारे में जानकारी देने वाले वैज्ञानिकों को एक मंच प्रदान करता है। हालांकि गूगल ने क्लाउड नेक्स्ट 2017 सम्मेलन के दौरान किए गए इस सौदे की राशि का खुलासा नहीं किया है।

गूगल क्लाउड के प्रधान वैज्ञानिक आर्टिफिशियन इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग फेई फेई ली ने यहां कहा, कैगल फिलहाल अपना स्वतंत्र ब्रांड बनाए रखेगी...कैगल ने आंकड़ों और सांख्यिकी के लोकतांत्रीकरण में योगदान दिया है..कैगल के साथ भागीदारी हमारे लिए काफी सकारात्मक होने जा रही है। कैगल का गठन 2010 में हुआ और यह डेटा वैज्ञानिकों और मशीन के बारे में सीखने को उत्सुक लोगों का बड़ा मंच है। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.