फेसबुक का नया फीचर, अब ग्रुप में एंट्री से पहले करना होगा ये काम

Samachar Jagat | Monday, 15 May 2017 02:19:01 PM
Facebook's new feature, now it will be done before the entry in the group.

सोशल नेटवर्किग साइट फेसबुक ने एक नया फीचर शुरू किया है। इसके तहत आपको फेसबुक ग्रुप में शामिल होने के लिए तीन सवालों के जवाब देने होंगे। ग्रुप को ज्यादा सुरक्षित और उत्पादक बनाने के लिए यह शुरू किया गया है। टेक क्रंच की रिपोर्ट के मुताबिक इस फीचर की मदद से एडमिन सवाल तैयार करेंगे।

 ग्रुप में शामिल होने का रिक्वेस्ट भेजने पर आपको इन सवालों के जवाब देने होंगे। यदि कोई खुद आपको किसी ग्रुप का हिस्सा बनने के लिए रिक्वेस्ट भेजता है तो आपको एक लिंक का नोटिफिकेशन मिलेगा। इस पर क्लिक करते ही आपके सामने वे तीन सवाल आ जाएंगे जिनका जवाब देना होगा। सवालों का जवाब अधिकतम 250 शब्दों में दिया जा सकेगा।

 जवाब सिर्फ एडमिन और मॉडरेटर ही देख पाएंगे और यह ग्रुप में पोस्ट नहीं होगा। जवाब की समीक्षा होने से पहले आप इसे संपादित भी कर पाएंगे। नए फीचर से उन लोगों की तादाद घटेगी जो सिर्फ बेकार की चीजों को पोस्ट करने और मजे के लिए ग्रुप का हिस्सा बनते हैं। उल्लेखनीय है कि फेसबुक अगले महीने शिकागो में ग्रुप एडमिन का एक सम्मेलन भी करने जा रहा है। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.