स्थानीय सरकारी अधिकारियों से सम्पर्क करने के लिए फेसबुक ने लॉन्च किया टाउन हॉल फीचर

Samachar Jagat | Thursday, 16 Mar 2017 09:57:03 AM
Facebook launches Town Hall feature to help you contact local government officials

अपने स्थानीय सरकारी अधिकारियों से सम्पर्क करने को फेसबुक आसान बनाना चाहती है इसलिए फेसबुक ने अपन नया फीचर टाउन हॉल लॉन्च किया है। 

ये बहुत ही आसान है:अपना पता एंटर कीजिये(फेसबुक का कहना है कि ये अन्य लोगों को डिस्प्ले और शेयर नहीं किया जाएगा)और उसके बाद आप स्थानीय अधिकारियों की सूचि देख पाएंगे।उसके बाद आप इन्हें फेसबुक पर फॉलो या उनसे सम्पर्क कर सकतें है। 

मोबाइल एप्प्स पर,आप इसे hamburger मेनू टैब पर क्लिक कर के ढूंढ पाएंगे। उसके बाद ऍप सेक्शन को आपको स्क्रॉल करना होगा('see more' पर क्लिक कर के आप एप की फुल लिस्ट को देख पाएंगे)और वेब पर ये आपको लेफ्ट साइड में "Explore" लिस्ट में शो होगी।

यह एक निफ़्टी टूल है लेकिन कुछ हद तक यह सीमित भी है।सरकारी अधिकारी आपको तभी शो होंगे जब कि उनका फेसबुक पेज बना हुआ होगा,और आप उन्हें किस तरह सम्पर्क कर पाएंगे ये सब चीज़ें उनके द्वारा फेसबुक पर शेयर की गयी जानकारी के माध्यम से ही पता चल पायेगा। 

एक यूजर के केस में,फेसबुक ने उसे केवल 12 प्रतिनिधियों को ढूंढने में मदद की,और उसके नगर परिषद सदस्य को छोड़ दिया जबकि उसका आधिकारिक फेसबुक पेज भी था और उसने अपने पेज पर सभी जानकारियां भी आधिकारिक रूप से उपलब्ध करवा रखी थी। तो इस बात में कोई शक नहीं है कि इस अल्गोरिथम में कुछ सुधार करने की जरूरत है।

एक फेसबुक के प्रवक्ता ने इस सुविधा के बारे में कहा कि " फिर भी, यह एक स्वागत योग्य कदम है और यह जकरबर्ग द्वारा फेसबुक के माध्यम से नागरिक सहयोग करना इसका उद्देश्य है। 

"टाउन हॉल,चुनाव दिवस और प्रत्येक दिन नागरिक कार्य का समर्थन करने के लिए हमारे द्वारा चल रहे काम का हिस्सा है।यह उन लोगों के लिए एक समर्पित एक स्थान है जो लग राजनीतिक प्रक्रिया को सीखना और उसमे भाग लेना चाहते हैं।"

टाउन हॉल फीचर फिलहाल अमेरिका में ही उपलब्ध होगा,अन्य शहरों के लिए ये कब उपलब्ध हो पायेगा इस विषय में कोई जानकारी प्राप्त नही है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.