की-बोर्ड वाला आखिरी फोन लांच करेगी ब्लैकबेरी

Samachar Jagat | Saturday, 12 Nov 2016 04:04:32 PM
blackberry will launch the last keypad phone

ब्लैकबेरी के फिजिकल की-बोर्ड स्मार्टफोन के दीवाने लोगों के लिए खुशखबरी हैै। ब्लैकबेरी लिमिटेड ने आधिकारिक तौर पर अपने फोन बनाना बंद कर दिया है। लेकिन कंपनी ने अपने दीवाने फैंस के लिए एक आखिरी तोहफा दिया है। ब्लैकबेरी ने अपने जाने-पहचाने फिजकल कीबोर्ड वाला एक नया फोन लांच करने का फैसला किया है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी जॉन चेन ने इस बारे में सितंबर में संकेत दिया था।

लेकिन गुरुवार तक इस बारे में कोई पुष्टि नहीं की थी। अब एमिली चेंग ने एक इंटरव्यू में ब्लूमबर्ग को दिए एक इंटरव्यू में इस बात की पुष्टि कर दी है। चेन ने कहा कि मैंने लोगों से वादा किया था कि हमारे पास एक की-बोर्ड फोन है। जल्द ही यह लांच होगा। इससे पहले ब्लैकबेरी ने स्मार्टफोन से सॉफ्टवेयर बनाने की तरफ ध्यान देना का फैसला लिया था।

और सितंबर में अपने स्मार्टफोन का उत्पादन, स्टॉक और डिस्ट्रीब्यूशन बंद करने का फैसला किया था। इसकी जगह कंपनी दूसरी कंपनियों को अपने स्मार्टफोन के लिए ब्लैकबेरी ब्रांड का इस्तेमाल करने के लिए लाइसेंस देगी। फि कीबोर्ड ब्लैकरी के स्मार्टफोन का सबसे खास $फीचर रहा है। अभी भी ब्लैकबेरी के इस फिजिकल की-बोर्ड के कई फैंस हैं।


 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.