ब्लैकबेरी ने लॉन्च किया अपना नया BlackBerry Aurora पहला ड्यूल सिम फ़ोन

Samachar Jagat | Thursday, 09 Mar 2017 11:31:39 AM
BlackBerry Aurora is the first ever dual-SIM mid-ranged smartphone

ब्लैकबेरी ने अपना हार्डवेयर बिज़नस भले ही बन्द कर दिया हो लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि ब्लैकबेरी ने अपने आपको इस से परे कर लिया है। इस कंपनी ने TCL को अपने आधिकारिक हार्डवेयर मेकर के रूप में चुन लिया है और हाल ही में  KEYOne (aka Mercury) फ़ोन भी लॉन्च किया था जो कि ब्लैकबेरी के पुराने डिजाईन और नयी टेक्नोलॉजी के बीच समन्वय स्थापित कर के बनाया था।

कंपनी ने एक और नया फ़ोन Aurora कल इंडोनेशिया में लॉन्च किया था।इस हैंडसेट को बनाने का श्रेय BB Merah Putih को जाता है,जिनके पास इसे बनाने,मार्केटिंग करने और इस फ़ोन को इंडोनेशिया में बेचने का लाइसेंस है।

ये एक हाई एन्ड डिवाइस नहीं है क्योकि यह Snapdragon 425 SoC द्वारा संचालित है,इसकी RAM 4GB है और इंटरनल मेमोरी 32GB है। इस फ़ोन की स्क्रीन 5.5 इंच और 720p टच स्क्रीन है, कैमरे की बात की जाए तो इस फ़ोन का रियर कैमरा 13MP और फ्रंट कैमरा 8 MP है जो कि एक सेल्फी शूटर कैमरा है।स्मार्टफोन आकार में 152 × 6.8 × 8.5 मिमी है,और वजन 178 ग्राम है।फ़ोन की बैटरी 3,000 mAh की है,एंड्राइड  7.0 Nougat,और कलर्स में ये ब्लैक,सिल्वर और गोल्ड कलर में उपलब्ध है।

BB Merah Putih के वाईस प्रेजिडेंट Stanly Widjaja, का कहना है कि यह फ़ोन पहला ऐसा ब्लैकबेरी ब्रांडेड डिवाइस नहीं है जो कि इंडोनेशिया में प्रोड्यूस किया गया है,लेकिन यह दुनिया का पहला ब्लैकबेरी डिवाइस है जो कि ड्यूल सिम की सुविधा के साथ है। 

इस स्मार्टफोन की कीमत इंडोनेशियन मुद्रा में IDR 3,499,000($260) है जो की लगभग 18000 रुपए के बराबर है। कहा जा रहा है कि हाल में यह प्री आर्डर पर इंडोनेशिया के इ-कॉमर्स पोर्टल्स पर उपलब्ध होगा।  
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.