81 साल की जापानी महिला ने iPhone के लिए लांच की अपनी पहली app

Samachar Jagat | Wednesday, 01 Mar 2017 11:24:05 AM
81-year-old Japanese woman launches her first app for iPhone

Octogenarian Masako Wakamiya निश्चय ही कंप्यूटर को ऑपरेट करना आपकी दादी माँ से भी बेहतर जानती होगी। और अब वो iPhone के लिए apps का निर्माण कर रही है। 

पिछले हफ्ते ही 81 साल की वृद्ध महिला ने अपनी पहली मोबाइल ऍप लांच की है और 60 वर्ष की आयु में इन्होंने कंप्यूटर का इस्तेमाल करना शुरू किया था, इन्होंने इस से पहले 43 साल एक लीडिंग बैंक में काम किया है। 



Hinamatsuri की सदियों पुरानी परंपरा का सम्मान करने के लिए Wakamiya ने iOS के लिए ये ऍप बनाई है जो कि लोगों को ये सिखाएगी कि त्योहारों के लिए उनकी पारंपरिक गुड़िया को किस प्रकार तैयार करना है और प्रदर्शन करना है। 

इस ऍप का नाम उन्होंने Hinadan रखा है जो कि 2 शब्द hina और dier से मिल कर बना है। hina का मतलब होता है डॉल यानी कि गुड़िया और dan का मतलब होता है श्रेणी या कतार। ये एक प्रकार का गेम है जिसमे प्लेयर को 12 अलग अलग डॉल्स को उनके संबंधित पदों पर रखना होगा। इन डॉल्स को रखने के लिए 4 अलग अलग श्रेणियां होगी। और यह गेम तब पूरा हो जाएगा जब आप इन डॉल्स को इनके सही स्थान पर रख देंगे।  


इस ऍप की क्राफ्टिंग के लिए इस महिला ने एक ब्लॉग भी बनाया है जो कि जापानीज और इंग्लिश दोनों भाषाओं में है। और इस ब्लॉग में इस महिला ने अपनी इस सफल यात्रा के दौर की कुछ क्लिप्स भी शेयर की है और लोगों को ये भी सिखाया है कि Excel की मदद से कैसे आर्ट बनाया जा सकता है। 

आप इस ऍप को app store से डाउनलोड कर सकतें है। और अगर आप Wakamiya के बारे में जानने के लिए और उत्सुक है तो आप उनका TEDx talk देख सकतें है कि किस प्रकार उन्होंने अपनी उम्र की सीमा को तोड़ते हुए डिजिटल दुनिया के साथ समन्वय स्थापित किया। 


 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.