युवराज- हेजल की रिसेप्शन पार्टी, धोनी सहित ये बड़ी हस्तियां पहुंची

Samachar Jagat | Thursday, 08 Dec 2016 10:55:45 AM
Yuvraj Singh Wedding Reception At Delhi ITC Maurya Hotel

नई दिल्ली। दिल्ली के फाइव स्टार होटल आईटीसी मौर्या शेरेटन में बुधवार को युवराज और हेजल ने अपनी शादी का रिसेप्शन दिया। इसमें पत्नी साथी के साथ महेंद्र सिंह धोनी, वित्त मंत्री अरुण जेटली, ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल, पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, सहारा ग्रुप के सुब्रतो रॉय,  बीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली, जहीर खान, मोहम्मद कैफ समेत कई जानी-मानी हस्तियां पहुंचीं।

मुश्किल में एयर एशिया! लगा 22 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, FIR दर्ज

युवराज ने अपने रिसेप्शन में शानदार शेरवानी पहनी हुई है, वही हेजल ब्लू रंग के खूबसूरत लंहगे में बहुत प्यारी लग रही हैं।

गौरतलब है कि चंडीगढ़ में सिख रीति रिवाज से शादी के बाद उन्होंने 2 दिसंबर को हिन्दू रीति रिवाज से गोवा में शादी की।

गोवा में समुद्र के किनारे दोनों ने सात फेरे लिए थे। युवराज और हेजल की शादी का जश्न तो मेहंदी नाइट से ही शुरू हो गया था।

चंडीगढ़ में 29 नवंबर को शुरू हुआ जश्न 2 दिसंबर को गोवा में शादी तक पहुंचा।

गोवा में हिंदू रीति रिवाज से दोनों ने सात फेरे लिए थे।

रिसेप्शन में पहुंची ये हस्तियां

कपिल देव, पार्थिव पटेल, सुब्रतो रॉय, अरुण जेटली, पीयूष गोयल, महेंद्र सिंह धोनी, पत्नी साक्षी,  बीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर, राहुल गांधी, सौरव गांगुली, जहीर खान, मोहम्मद कैफ और कई बड़ी हस्तियां।

पहली बार एयर सिक्योरिटी में होगी PM की रैली

बैंकों में जमा हुए 12 लाख करोड़ रुपए, 19.1 अरब के नए नोट जारी

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.