विश्व महिला शतरंज चैम्पियनशिप: हरिका ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

Samachar Jagat | Monday, 20 Feb 2017 04:08:25 PM
 World Women's Chess Championship: Harika in quarterfinals

तेहरान। ग्रैंडमास्टर द्रोणवल्ली हरिका ने यहां टाईब्रेक में जार्जिया की सोपिको गुरामिशविली को 3.5-2.5 से हराकर विश्व महिला शतरंज चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है। हरिका ने टाईब्रेक क दूसरे सेट में जीत दर्ज की।

108 कॉल सेंटर के 4 कर्मचारियों पर हमला, कर्मचारियों ने किया कार्य का बहिष्कार

उन्होंने रेपिड बाजियों में दबदबा बनाया और उन्हें पहले सेट में ही जीत दर्ज करनी चाहिए थी लेकिन दूसरी बाजी में जीत की स्थिति में होने के बाद उन्होंने गलती की। आंध्र की इस खिलाड़ी ने हालांकि 10 मिनट की बाजी में मजबूत वापसी करते हुए लगातार तीसरी बार क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

युवक का जला हुआ शव मिलने से फैली सनसनी

अंतिम आठ में हरिका का सामना जार्जिया की नाना जागनिद्जे से होगा। एक अन्य भारतीय पदमिनी राउत को हालांकि टाईब्रेकर में शिकस्त का सामना करना पड़ा। भारतीय खिलाड़ी ने एक अंक की बढ़त बना रखी थी लेकिन इसके बावजूद चीन की टेन झोंग्जी के खिलाफ हार गई।
भाषा

60 लाख की अवैध शराब जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार

तापमान पहुंचा 33.7 डिग्री, 2010 के बाद दूसरी बार फरवरी रहा सबसे गर्म

खुशखबरी! अदालतों में निकली 2 हजार पदों पर भर्ती, आवेदन 22 फरवरी से शुरू



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.