विश्व बैडमिंटन रैंकिग में 9वें स्थान पर पहुंची सिंधू, साइना शीर्ष दस से बाहर

Samachar Jagat | Thursday, 24 Nov 2016 02:26:02 PM
world badminton ranking PV sindh reached 9th place and saina out of top ten

खेल डेस्क- अपने करियर के सबसे सुनहरे दौर से गुज़र रहीं पीवी सिधू इस वर्ष ओलंपिक रजत से लेकर पहली सुपर सीरीज जीतने तक नयी उपलब्धियां हासिल कर रही हैं और अब वह ताजा जारी विश्व बैडमिटन रैंकिग में भी शीर्ष 10 में पहुंच गयी हैं। वहीं सायना नेहवाल शीर्ष 10 से बाहर हो गयी हैं।

गुरूवार को जारी रैंकिग के अनुसार महिला एकल में सिधू दो स्थान के सुधार के साथ पहली बार शीर्ष 10 में शामिल हो गयी हैं। हैदराबादी खिलाड़ी अब नौवें स्थान पर पहुंच गयी हैं। उनके 64749 रेटिग अंक हैं। फिलहाल महिला और पुरूष दोनों ही वर्गों के शीर्ष 10 खिलाड़यिों में ओलंपिक रजत पदक विजेता सिधू अकेली शीर्ष भारतीय प्रतिनिधि हैं।

सिधू ने गत सप्ताह ही चाइना ओपन खिताब जीता था जो उनका करियर में पहला सुपर सीरीज खिताब है। लेकिन घुटने की चोट के कारण कई महीनों तक कोर्ट से दूर रहीं पूर्व नंबर एक खिलाड़ी सायना को रैंकिग में इसका खामियाजा भुगतना पड़ा है और वह सीधे पांच स्थान की बड़ी गिरावट के साथ 11वें स्थान पर खिसक गयी हैं। 


 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.