विराट को कंधे में लगी चोट, जाना पड़ा मैदान के बाहर

Samachar Jagat | Thursday, 16 Mar 2017 05:06:21 PM
Virat suffered a shoulder injury, had to go out of the ground

रांची। भारतीय कप्तान विराट कोहली को गुरुवार से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू हुए तीसरे टेस्ट के पहले दिन लंच के बाद मैच के दौरान फील्डिंग करते हुए कंधे में चोट लग गई, जिसके कारण उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा।

रांची के जेएससीए स्टेडियम पर तीसरे टेस्ट के पहले दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी। लंच के बाद फील्डिंग कर रहे भारतीय कप्तान विराट को कंधे में चोट लग गई।

मैच के 40वें ओवर में गेंद को बाउंड्री के पार जाने से रोकने का प्रयास करने के चक्कर में विराट ने छलांग लगा दी और वह अपने दाएं कंधे की ओर जमीन पर गिरे।

विराट हालांकि खड़े हुए, लेकिन उनके चेहरे से दर्द का अहसास दिखाई दे रहा था। इसके बाद टीम फिजियो पैट्रिक फरहार्ट मैदान पर भागकर पहुंचे और विराट को मैदान से बाहर ले गए विराट के कंधे पर तुरंत बर्फ लगाई गई और उन्हें कुछ देर के लिए बाहर बैठाया गया।

भारतीय कप्तान चायकाल के बाद भी फिर मैदान पर वापस नहीं लौटे और उपकप्तान अजिंक्या रहाणे उनकी जगह क्षेत्ररक्षण संभालते रहे।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.