कोहली बनाम स्टोक्स की तरह ही हुआ था गांगुली बनाम फ्लिंटाफ

Samachar Jagat | Monday, 28 Nov 2016 11:33:40 PM
Virat Kohli vs Ben Stokes like as Sourav Ganguly vs Andrew Flintoff

मोहाली। भारतीय कप्तान विराट कोहली और इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के बीच पिछले तीन दिन से अनबन चल रही है, जो साफ दिख रही है जिसकी शुरुआत पहले दिन के खेल से हुई।

दूसरे और तीसरे दिन दोनों ने एक दूसरे पर किसी तरह की छींटाकशी नहीं की बल्कि हावभाव से इसे दर्शाया।

इंग्लैंड के ऑलराउंडर और भारतीय कप्तान के बीच इसी तरह का मामला पहले भी हुआ था। यह भारत के सबसे सफल कप्तान सौरव गांगुली का 2002 नेटवेस्ट फाइनल के बाद लाड्र्स की बालकनी में शर्ट निकालकर लहराने का मामला था जो क्रिकेट प्रशंसकों के जेहन में हमेशा याद रहेगा।

फ्लिंटाफ ने नेटवेस्ट फाइनल से पहले वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के एक वनडे जीतने के बाद अपनी जर्सी इसी तरह लहराई थी।

इंग्लैंड के खिलाफ चल रहे मौजूदा तीसरे टेस्ट में भी स्टोक्स और कोहली के बीच मैदानी छींटाकशी देखने को मिली।

पहले दिन स्टोक्स के आउट होने के बाद कोहली के साथ कुछ शाब्दिक बहस हुई। यह घटना स्टोक्स के पवेलियन जाते हुए हुई थी जिसके बाद आईसीसी ने स्टोक्स को फटकार भी लगाई थी।

दूसरे दिन स्टोक्स ने कोहली के आउट होने के बाद मजाकिया लहजे में ‘मुंह बंद’ करने की मुंद्रा बनाई, वह दर्शाना चाह रहे थे कि उन्हें फटकार लगी है।
तीसरे दिन जैसे ही जयंत यादव ने स्टोक्स को आउट किय, कोहली ने भी ‘मैं चुप हूं’ की मुद्रा बनाई, जिसने सब कुछ बता दिया।

जानी बेयरस्टो से जब इसके बारे में पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया, ‘‘यह उन पर कोहली पर निर्भर करता है, क्या ऐसा नहीं है। वह निश्चित रूप से बोल देता है। लेकिन यही विराट है। वह थोड़ा आहत हो गया। हम उसे उसके हाल पर छोड़ देंगे। अगर वह ऐसा करना चाहता है तो उसे करने दो। हमें अपना काम करना होगा। ’’



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.