कोहली को एकाग्रता में परेशानी हो रही है : वा

Samachar Jagat | Monday, 06 Mar 2017 07:23:07 AM
Virat Kohli is suffering a brain fade says says Mark Waugh

बेंगलुरू। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज और मौजूदा राष्ट्रीय चयनकर्ता मार्क वा का मानना है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली एकाग्र नहीं हो पा रहे हैं और उनकी नकारात्मक सोच का टीम के उनके साथियों पर असर पड़ रहा है।

कोहली नाथन लियोन की गेंद पर लगातार दूसरी बार शॉट नहीं खेलते हुए पगबाधा आउट हुए।

वा ने फाक्स स्पोट्र्स से कहा कि वह एकाग्र नहीं हो पा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पहले वाली गेंद उछल कर उसके थाईपैड पर लगी थी और वह लेग साइड पर खड़े दो खिलाडिय़ों को लेकर चिंतित था। लेकिन यह भारतीय बल्लेबाजों के लिए आम चीज है, वह स्तरीय खिलाड़ी है। आप कूल्हे के पास शॉट खेल सकते थे।

वा ने कहा कि कोहली असल में उसी तरह से खेल रहे हैं जैसे उन्हें नहीं खेलना चाहिए और इससे टीम पर असर पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि यह कोहली का तरीका नहीं है। उसने कहा था कि हमें इस मैच में अधिक जज्बे के साथ खेलने की जरूरत है लेकिन वह शीर्ष उदाहरण है कि ऐसा नहीं किया जा रहा।

वा ने कहा कि वह नकारात्मक सोच रहा है क्योंकि बल्ले के आसपास खिलाड़ी खड़े हैं। वह सोच रहा है कि अगर गेंद उछलेगी तो बल्ले का किनारा लेगी। बल्लेबाज के रूप में आप इस तरह नहीं सोच सकते।

वा ने साथ ही कहा कि भारतीय बल्लेबाज लियोन और स्टीव आेकीफी के खिलाफ काफी अधिक रक्षात्मक हो गए हैं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.