विद्या पिल्लै ने जीता महिला विश्व स्नूकर में रजत 

Samachar Jagat | Monday, 20 Mar 2017 03:42:35 PM
Vidya Pillai wins silver in women's world snooker

सिंगापुर। भारत की विद्या पिल्लै ने यहां विश्व महिला स्नूकर चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता।

विद्या ने रविवार को फाइनल में जगह बनाई और 4-2 की बढ़त के साथ स्वर्ण पदक जीतने के करीब थी। भारतीय खिलाड़ी ने हालांकि इसके बाद कुछ गलतियां की जिससे हांगकांग की पूर्व विश्व चैम्पियन एनजी ओन यी को वापसी करने का मौका मिला और उन्होंने अगले तीन फ्रेम जीतकर 5-4 की बढ़त बना ली।

विद्या ने अगला फ्रेम जीतकर स्कोर 3-3 किया जिससे मुकाबला निर्णायक फे्रम में खिंच गया। ओन यी ने निर्णायक फे्रम 54-50 के करीबी अंतर से जीतकर सोने का तमगा अपने नाम किया। विद्या इस हार के बावजूद 2017 में महिला स्नूकर में भारत के लिए पहला अंतरराष्ट्रीय पदक जीतने में सफल रही।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.