यूपी के लोग एलईडी स्कीन पर देखेंगे जूनियर विश्वकप के मुकाबले

Samachar Jagat | Monday, 05 Dec 2016 07:27:49 PM
UP People will see the Junior World Cup on the LED screens

लखनऊ में 8 दिसंबर से शुरू होने वाले जूनियर विश्वकप हॉकी टूर्नामेंट के सीधे प्रसारण के लिए उत्तर प्रदेश के 10 शहरों में एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी.


इस कदम के पीछे उद्देश्य है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों में हॉकी का प्रचार-प्रसार हो और लोग अधिक से अधिक संख्या में स्टेडियम में मैच देखने आएं. हॉकी इंडिया ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार इस विश्वकप के सीधे प्रसारण के राज्य के 10 शहरों लखनऊ, मेरठ, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, रामपुर, बनारस, इलाहाबाद, कानपुर और नोएडा में डीएनडी पर स्क्रीन लगाएंगी।
 
इसके अलावा लखनऊ में ही 12 जगहों पर एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी ताकि प्रदेश की राजधानी के लोग विश्वकप का भरपूर मजा ले सकें। लखनऊ में गोल्फ कोर्स, कालीदास मार्ग, नरोही, गोमती नगर, सूचना केंद्र, हजरतगंज, गोमती नगर, सिकंदर बाग चौराहा, सहारागंज मॉल, मेरामन होटल, चारबाग रेलवे स्टेशन, मेडिकल कॉलेज चौराहा और लोहिया अस्पताल में एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.