अनोखा रिकॉर्ड! महज 35 सैकेंड में सिर से तोड़ डाली 111 ईंट

Samachar Jagat | Tuesday, 28 Mar 2017 01:03:47 PM
Unique Record! Brick breaks into head in just 35 seconds

वाशिंगटन। अमेरिका के बोसनिया शहर में एक किशोर ने हैरतअंगेज कारनामा करते हुए सिर से महज 35 सेकेंड में 111 कंक्रीट के ईटो को तोड विश्व रिकार्ड बनाया है। ताईक्वांडो मार्शल आर्टिस्ट केरीम अहमतस्फिक नाम के इस किशोर ने 20 लाइनों में रखी 6-6 कंक्रीट ईंटों को अपने सिर से तोड़ा।

इस दौरान कुल 120 ईंटों में वह 111 ईंटों को तोडऩे में कामयाब रहा। ईंटों की 18वीं लाईन के पास वह थोड़ा डगमगाया लेकिन फिर खुद को संभालते हुये उसने इस कारनामें को पूरा किया।

इस कारनामें को देखने के लिए पहुंचे लोगों ने केरीम की खूब हौसला अफजायी की। इस उपलब्धि के लिए उसे एक प्रमाण पत्र दिया गया। केरीम ने माता-पिता, कोच और दोस्तों को इस उपलब्धि को हासिल करने में मदद के लिए धन्यवाद भी दिया।

सोर्स : यूट्यूब



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.