अटवाल संयुक्त 16वें स्थान के साथ शीर्ष भारतीय

Samachar Jagat | Thursday, 20 Apr 2017 10:47:18 PM
Top Indians with Atwal United ranked 16th

नोडा सिटी। अमेरिका में रहने वाले अनुभवी भारतीय गोल्फर अर्जुन अटवाल ने गुरुवार को पहले राउंड में दो अंडर 69 का शानदार कार्ड खेला और वह संयुक्त 16वें स्थान के साथ 13.70 लाख डॉलर के पैनासोनिक ओपन जापान टूर्नामेंट में शीर्ष भारतीय हैं।

एस चिकारंगपा एक अंडर 70 के स्कोर के साथ संयुक्त 29वें स्थान पर हैं जबकि इंडिया ओपन के चैंपियन एसएसपी चौरसिया पार 71 का कार्ड खेलकर संयुक्त 36वें स्थान पर हैं। दिल्ली के राशिद खान ने भी पार 71 का कार्ड खेला और वह भी संयुक्त 36वें स्थान पर हैं।

गगनजीत भुल्लर (72) और शिव कपूर (72) संयुक्त 60वें स्थान पर है। चिराग कुमार और जीव मिल्खा सिंह तीन ओवर 74 का कार्ड खेलकर 102वें स्थान पर हैं। राहिल गंगजी (75) संयुक्त 113वें और ज्योति रंधावा तथा शुभंकर शर्मा पांच ओवर 76 के कार्ड के साथ संयुक्त 120वें स्थान पर है।

अमेरिका के 41 वर्षीय जैसन नुतजोन ने सात अंडर 64 का बेहतरीन कार्ड खेला और पहले राउंड के बाद दो शॉट की बढ़त बना ली।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.