आज ही के दिन सचिन ने बनाया था यह रिकॉर्ड

Samachar Jagat | Thursday, 16 Mar 2017 01:30:33 PM
This record was made on Sachin Tendulkar today

खेल डेस्क। भारत के महान क्रिकेट सचिन तेंदुलकर ने आज ही के दिन वर्ष 2012 में एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया था, जिसे तोडऩा किसी भी अन्य बल्लेबाज के लिए आसान नहीं होगा।

भारत रत्न सचिन तेंदुलकर ने 16 मार्च 2012 को मीरपुर में अपना 100वां अन्तरराष्ट्रीय शतक लगाया था। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले विश्व के एक मात्र बल्लेबाज बने। 99 शतक लगाने के बाद सचिन को इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए एक वर्ष से अधिक समय का लम्बा इंतजार करना पड़ा।

आखिरकार उन्होंने एशिया कप के इस मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ अपना सौवां शतक पूरा किया। सचिन ने इससे पहले अपना 99वां शतक एकदिवसीय शतक 12 मार्च 2011 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगाया था। मीरपुर वनडे में सचिन तेंदुलकर ने 114 रन बनाए थे।

सचिन के इस शतक के बावजूद भारत को बांग्लादेश के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। सचिन ने अपने 24 वर्ष के अंतरराष्ट्रीय कॅरियर में 51 टेस्ट और 49 वनडे शतक लगाए थे। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.